Wed. Oct 29th, 2025
Malaika Arora and Arjun Kapoor

पिछले साल से, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर हमेशा अफवाहों का आलम गरम ही रहा है। और उन दोनों ने भी अपने रिश्ते को लेकर कई बार संकेत दिए हैं। कभी अर्जुन अपने चाचा संजय कपूर के साथ मलाइका को पार्टी में ले जाते हैं तो कभी मलाइका अपने बेटे अरहान और अर्जुन के साथ लंच पर दिखाई देती हैं। सूत्रों ने तो ये भी बता दिया था कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/BqN26CJB8qR/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bp3hkcYHmYQ/?utm_source=ig_web_copy_link

इस साल करण जौहर के चैट शो “कॉफी विद करण 6” पर भी, दोनों के रिश्ते को लेकर कई लोगो ने पुष्टि की। पहले अर्जुन ने बताया कि वह सिंगल नहीं हैं और एक गंभीर रिश्ते में हैं। और फिर करण ने खुद ही इस बात पर मौहर लगा दी थी। अभी इसी रविवार को आये आखिरी एपिसोड में, जहाँ करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा मेहमान बन कर आई थी, करीना ने भी दोनों के रिश्ते के बारे में संकेत दिए।

और अब तो बात खुद मैडम मलाइका के मुंह से निकली है। मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमे कॉफी अवार्ड्स के लिए एक खास एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड में जूरी के सदस्य आएँगे जिसमे किरण खेर, मलाइका, वीर दास और मल्लिका दुआ शामिल हैं। प्रोमो में, जब करण ने पूछा कि पुरुष में से सबसे बेहतर कौन था तो मलाइका ने जवाब दिया-“मुझे अर्जुन पसंद है, ऐसे या वैसे।”

इस तरह, पहली बार मलाइका ने अर्जुन के बारे में सार्वजनिक टिपण्णी की है। उनका जवाब सुनकर लग रहा है कि दोनों धीरे धीरे मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर आ रहे हैं। पहले सबके सामने हाथो में हाथ डाले घुमते दिखाई देते हैं और फिर अब एक-दूसरे के बारे में खुलकर टिपण्णी कर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं होगा जब दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करेंगे।

हाल ही में, दोनों को स्विट्ज़रलैंड में आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की शादी के पहले के फंक्शन में देखा गया था। उन दोनों के साथ, बॉलीवुड की दूसरी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिखाई दिए थे।

https://www.instagram.com/p/BuV2QGYAG63/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *