Fri. Apr 26th, 2024
    maryam zakaria biography

    मरियम ज़कारिया ईरानियन- स्वीडिश- इंडियन फिल्मो की अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री बनने से पहले मरियम ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मो में भी अभिनय किया है। मरियम ने अपना डेब्यू म्यूजिकल वीडियोस में भी कर लिया था। उनकी पहली म्यूजिकल वीडियो का नाम ‘गोली’ था जो साल 2007 में रिलीज़ हुई थी।

    मरियम ज़कारिया द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘पेइंग गेस्ट’, ‘100% लव’, ‘सड्डा अड्डा’, ‘एजेंट विनोद’, ‘दम्मु’, ‘रोदय राठौर’, ‘डी डे’, ‘बजाते रहो’, ‘ग्रैंड मस्ती’, ‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’, ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मो में अपनी उपस्थिति को दर्शाया था।

    मरियम ज़कारिया का प्रारंभिक जीवन

    मरियम ज़कारिया का जन्म 27 सितम्बर 1984 को तेहरें, ईरान में हुआ था। मरियम इस्लाम धर्म को मानती हैं और वो रहने वाली स्वीडन की हैं। उन्होंने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढाई पढ़ने के बाद अभिनेत्री बनने का सपना पूरा किया था। उन्होंने सबसे पहले कुछ समय तक एक मॉडल का काम किया था जिसके बाद उन्होंने फिल्मो में अपनी उपस्थिति दर्शनी शुरू की थी।

    मरियम ज़कारिया का व्यवसायिक जीवन

    मरियम ज़कारिया का फिल्मो का शुरुआती दौर

    मरियम ज़कारिया ने अपने अभिनय से पहले कुछ समय मॉडलिंग का काम किया है। उन्होंने मॉडलिंग के साथ एक डांस टीचर और कोरिओग्राफर के रूप में भी काम किया है। मरियम को ‘डॉनर’, ‘गैरसिम’, ‘फाॅर्स जीन्स’, ‘किंगफ़िशर स्पीड दिवा’, ‘रोशिनी’ और ‘चेन्नई सिल्क’ जैसे ब्रांड्स के लिए प्रिंट विज्ञापनों में काम करते हुए देखा गया है। इसके बाद साल 2007 में ही उन्होंने तीन म्यूजिक विडिओ में अपने अभिनय को दर्शाया था। गानो के नाम ‘गोली’, ‘मन साज़गाराम’ और ‘आखरीन घोसम’ था।

    साल 2008 में भी उन्होंने ‘घोरबोनी’ नाम के गाने में अपने अभिनय को दर्शाया था। साल 2009 में भी मरियम को ‘दोसेट दरम’, ‘आँख लड़दे’ और ‘मस्त मलंगा’ गानो की विडिओ में अभिनय करते हुए देखा गया है।

    मरियम ज़कारिया का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 2009 में ही मरियम ने अपने अभिनय का डेब्यू हिंदी फिल्मो में किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘पेइंग गेस्ट’ था। फिल्म के निर्देशक ‘परितोष पेंटर’ थे और फिल्म में मरियम ने एक कैमिओ किरदार को दर्शाया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को श्रेयस तलपड़े, वत्सल सेठ, जावेद जेफ्री, आशीष चौधरी, सेलिना जेटली, रिया सेन और नेहा धूपिया ने अभिनय किया था। फिल्म में मरियम के किरदार को लोगो ने पसंद किया था। हालांकि उनका किरदार बहुत कम समय तक दर्शाया गया था।

    साल 2010 में मरियम ने अपना डेब्यू तमिल फिल्मो में किया था। उन्हें ‘सुन्दर सी’ द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘नागरम’ में देखा गया था। इस फिल्म में भी मरियम ने कैमिओ किरदार ही दर्शाया था। फिल्म में मुख्य किरदार को अनुया भागवत, वदेवाली और सुन्दर सी ने अभिनय किया था।

    उसी साल मरियम ने एक बार फिर म्यूजिक एल्बम के गाने ‘खोशजलेह’ और ‘अज़्ज़ाराम बेदी’ में अभिनय किया था।

    साल 2011 में ही मरियम ने अपना डेब्यू तेलुगु फिल्म में किया था। उनकी पहली तेलुगु फिल्म का नाम ‘100% लव’ था जिसके निर्देशक ‘सुकुमार’ थे। फिल्म में मरियम ने कैमिओ किरदार ही दर्शाया था और मुख्य किरदार को तमन्नाह और नागा चैतन्य ने दर्शाया था। इसी साल उन्होंने ‘ब्रह्मिगदि कथा’ नाम की तेलुगु फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म में भी मरियम ने एक कैमिओ किरदार को दर्शाया था।

    साल 2011 में ही मरियम ज़कारिया ने अपना पहला किरदार अभिनय किया था। उन्होंने तमिल फिल्म ‘मदथा क़ज़ा’ में ‘प्रिया’ नाम के किरदार को दर्शाया था। फिल्म के निर्देशक ‘सीतरमारजु दंतुलूरि’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को अल्लारी नरेश, स्नेहा उल्लाल, मरियम ज़करिया, आशीष विद्यार्थी और जया प्रकाश रेड्डी ने अभिनय किया था। इसके बाद मरियम ने एल्बम के गाने ‘जा जा वे वे’ में अभिनय किया था।

    साल 2012 की शुरुआत मरियम ने हिंदी फिल्म ‘सड्डा अड्डा’ के साथ की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘मुअज़्ज़म बेग’ थे और फिल्म में मरियम ने कैमिओ किरदार दर्शाया था। इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘श्रीराम राघवन’ थे और फिल्म में मरियम के किरदार का नाम ‘फराह फकेश’ था। फिल्म में मुख्य किरदार को करीना कपूर और सैफ अली खान ने दर्शाया था।

    उसी साल मरियम ज़कारिया को तेलुगु फिल्म ‘ना इष्टम’ में देखा गया था जिसमे उन्होंने कैमिओ किरदार दर्शाया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘प्रकाश टॉलेटी’ थे। इसके बाद भी उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘दम्मु’ में कैमिओ किरदार ही दर्शाया था।

    साल 2012 में ही मरियम को ‘चक्राधार’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘धरम प्रकाश’ थे और फिल्म में मरियम ने कैमिओ किरदार ही दर्शाया था। इसके बाद उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म ‘राऊडी राठौर’ के एक आइटम गाने में डांस किया था। गाने का नाम ‘आ ए प्रीतम प्यारे’ था।

    साल 2013 की शुरुआत भी मरियम ने हिंदी फिल्म ‘डी – डे’ के साथ ही की थी। उन्होंने इस फिल्म में भी कैमिओ किरदार ही दर्शाया था। इसके बाद मरियम को हिंदी फिल्म ‘बजाते रहो’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘नागिन डांस’ नाम के गाने में डांस किया था। इसके बाद एक बार फिर उसी साल मरियम को फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ में भी देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘रोज’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2014 में मरियम ज़कारिया ने तमिल फिल्म में अपनी उपस्थिति दर्शाई थी। इस फिल्म का नाम ‘अंजान’ था और फिल्म के निर्देशक ‘एन. लिंगुसाम्य’ थे। मरियम ने फिल्म में ‘बैंग बैंग बैंग’ नाम के गाने में डांस किया था।

    साल 2016 की शुरुआत उन्होंने हिंदी फिल्म ‘मिसिंग ऑन ए वीकेंड’ के साथ की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘अभिषेक जौकर’ थे और मरियम ने इस फिल्म के गाने ‘बैरी’ में अभिनय किया था।

    साल 2017 में भी मरियम ने हिंदी फिल्म ‘फिरंगी’ के गाने ‘गुलदाबन’ में डांस किया था।

    मरियम ज़कारिया का निजी जीवन

    मरियम ज़कारिया के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले ‘अरविन्द ठाकुर’ को डेट किया था। अरविन्द पेशे से एक कोरिओग्राफर हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब मरियन भी डांस टीचर और कोरिओग्राफर का काम किया करती थीं। साल 2012 में मरियम और अरविन्द ने एक दूसरे से शादी की थी। उन दोनों का एक बेटा है जिनका नाम ‘आर्यन ठाकुर’ हैं।

    मरियन ज़कारिया के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें अभिनेता शाहरुख़ खान बहुत पसंद है। उनकी हॉबी डांस करना है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *