Mon. May 6th, 2024
    Tamannaah Bhatia biography

    तमन्ना भाटिया भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु, तमिल, मराठी और कन्नड़ फिल्मो में भी अभिनय किया है। तमन्ना ने पहले एक मॉडल और फिर डांसर के रूप में अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘श्री’, ‘रेडी’, ‘निन्ना नेदु रिपु’, ‘अयन’, ‘पाइया’, ‘सूरा’, ‘को’, ‘100% लव’, ‘रचा’, ‘हिम्मतवाला’, ‘तडाखा’, ‘एंटरटेनमेंट’, ‘बाहुबली’, ‘बंगाल टाइगर’, ‘देवी’, ‘जय लावा कुसा’, ‘देवी 2’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    तमन्ना भाटिया का प्रारंभिक जीवन

    तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। तमन्ना के पिता का नाम ‘संतोष भाटिया’ है जो पेशे से हीरो के व्यापारी हैं। उनकी माँ का नाम रजनी भाटिया है और वो घर परिवार को सम्हालने का काम करती हैं। तमन्नाह के एक बड़े भाई हैं जिनका नाम ‘आनंद भाटिया’ है। तमन्ना ने अपने स्कूल की पढाई ‘मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल’, मुंबई से पूरी की थी। उन्होंने ‘नेशनल कॉलेज’, मुंबई से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी।

    तमन्ना भाटिया

    तमन्नाह अपनी 13 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं। उन्होंने अक्सर अपने स्कूल के नाटकों में भाग लिया था और इसी के साथ उन्होंने मुंबई में ‘पृथ्वी थिएटर’ में अपना नाम दाखिला किया था। साल 2005 में तमन्नाह को अभिजीत सावंत के एल्बम ‘लफ्ज़ो में’ और ‘आपका अभिजीत’ में अभिनय करते हुए देखा गया था।

    तमन्ना भाटिया का व्यवसायिक जीवन

    तमन्नाह ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चाँद सा रोशन चेहरा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अभिनय करने के दौरान तमन्नाह की उम्र सिर्फ 15 साल थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में पूरी तरह फ्लॉप रही थी। इसी साल उन्होंने अपना डेब्यू तेलुगु फिल्म में भी किया था। उन्होंने फिल्म ‘श्री’ में अभिनय किया था। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘केडी’ में भी अभिनय किया था।

    Tamanna Bhatia

    साल 2007 में तमन्नाह ने शक्ति चिदंबरम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वियाबरी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक जॉर्नलिस्ट का किरदार अभिनय किया था जो की एक नामी हस्ती के बारे में लिखना चाहती हैं। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता ‘एस. जे. सूर्य’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को ना तो दर्शको ने पसंद किया था और नाही क्रिटिक्स को यह फिल्म पसंद आई थी।

    तमन्नाह ने उसी साल दो और फिल्मो में अभिनय किया था। पहली फिल्म सेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म ‘हैप्पी डेज’ थी और दूसरी फिल्म ‘बालाजी सक्तीवेल’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कल्लूरी’ थी। दोनों ही फिल्मो में तमन्ना ने कॉलेज की विद्यार्थी का किरदार अभिनय किया था। दोनों ही फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था।

    Tamanna Bhatia

    साल 2008 की शुरुआत तमन्नाह ने तेलुगु फिल्म ‘कालिदास’ में अभिनय किया था। फिल्म में उन्होंने अभिनेता ‘सुशांत’ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई की थी। इसी साल उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘रेडी’ में एक कैमिओ किरदार को दर्शाया था।

    साल 2009 में तमन्नाह भाटिया को सूरज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पडीक्कड़वान’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘धनुष’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने ठीक ठाक टिप्पड़ियां दी थी जबकि दर्शको को फिल्म बहुत पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी बेहतरीन कमाई की थी। उनकी अगली फिल्म ‘कोचेम इष्टम कोचेम कष्टम’ थी जिसमे उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ के साथ अभिनय किया था। तमन्नाह की इस फिल्म की भी क्रिटिक्स ने तारीफ की थी।

    Tamanna Bhatia

    इसी साल तमन्नाह ने ‘के. वि. आनंद’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अयन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में तमन्नाह के साथ अभिनेता सुरिया को देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। इसके बाद तमन्नाह ने तमिल फिल्म ‘अनंदा ताण्डवं’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता ‘सिद्धार्थ वेणुगोपाल’ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। तमन्नाह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप रही थी।

    साल 2009 में ही तमन्नाह ने ‘आर कन्नन’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कंदन काढलीआ’ में अभिनय किया था। यह फिल्म साल 2007 में आई हिंदी फिल्म ‘जब वे मेट’ का रीमेक थी। इस फिल्म में तमन्नाह के साथ अभिनेता भारत ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। तमन्नाह के अभिनय की इस फिल्म में बहुत सराहना हुई थी और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई की थी।

    Tamanna Bhatia

    साल 2010 में तमन्नाह ने ‘एन लिंगुस्वामी’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पाइया’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता कार्थी ने मुख्य किरदार को निभाया था। इस फिल्म को दर्शको और क्रिटिक्स, दोनों ने ही बहुत पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    इसी साल उन्होंने दो और फिल्मो में अभिनय किया था जिनका नाम ‘सूरा’ और ‘थिल्लालंगड़ी’ था।

    साल 2011 में तमन्नाह ने शिव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिरुथी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में भी उन्होंने अभिनेता कार्थी के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत खराब टिप्पड़ियां मिली थी लेकिन दर्शको को फिल्म बहुत पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने अच्छी कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की सूचि में शामिल किया था।

    इसके बाद तमन्नाह ने सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘100% लव’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में तमन्नाह ने अभिनेता नागा चेतांग के साथ रोमांस किया था। इस फिल्म में तमन्नाह के किरदार की बहुत सराहना की गई थी। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था। साल 2011 में ही तमन्नाह ने ‘वि वि विनायक’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बद्रीनाथ’ में अभिनय किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई करने में सफल रही थी।

    Tamanna Bhatia

    तमन्नाह भाटिया की अगली फिल्म का नाम ‘वेंघाइ’ था जिसमे उन्होंने अभिनेता धनुष के साथ अभिनय किया था। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा अच्छी टिप्पड़ियां मिली थी लेकिन फिल्म को दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘ऊसरवेल्ली’ में अभिनेता ‘एन. टी. रामा राओ’ के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप रही थी।

    साल 2012 की शुरुआत तमन्नाह ने तेलुगु फिल्म ‘रचा’ के साथ की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘संपथ नंदी’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को अभिनेता राम चरण ने निभाया था। इस फिल्म ने क्रिटिक्स और दर्शक दोनों का ही दिल जीता था।

    Tamanna Bhatia

    इसके बाद तमन्नाह ने ‘ए करुनाकरन’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इंदुकांते…. प्रेमांता!’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता राम के साथ अभिनय किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल किया गया था। इसके बाद साल 2012 में ही तमन्नाह को अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म ‘रेबेल’ में देखा गया था। यह फिल्म भी तमन्नाह की फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी।

    साल 2012 का अंत तमन्नाह ने ‘पूरी जगन्नाथ’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कैमरामैन गंगथो रामबाबू’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘पवन कल्याण’ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई करने में सक्षम रही थी।

    साल 2013 में तमन्नाह ने एक लम्बे अरसे बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। उन्होंने साजिद खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में अभिनय किया था। फिल्म में तमन्नाह ने अभिनेता अजय देवगन के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म को दर्शक ने बिलकुल पसंद नहीं किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी।

    इसके बाद तमन्नाह ने तेलुगु फिल्म ‘तड़का’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की क्रिटिक्स ने बहुत तारीफ की थी और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। फिल्म में तमन्नाह के साथ नागा चैतन्य, सुनील और एंड्रिया जेरेमिया ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    साल 2014 की शुरुआत तमन्नाह ने शिव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘विराम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता अजित कुमार के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म की क्रिटिक्स ने बहुत तारीफ की थी और दर्शको ने भी फिल्म को बहुत पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म ‘हमशकल’ में अभिनय किया था। तमन्नाह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

    Tamanna Bhatia saif

    तमन्नाह ने तेलुगु फिल्म ‘अल्लूडू सीनू’ में पहली बार आइटम गाने पर डांस किया था। गाने के नाम ‘लब्बर बोम्मा’ था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ठिक ठाक कमाई की थी। साल 2014 की तमन्नाह की आखरी फिल्म का नाम ‘अगाडू’ था, जिसमे उन्होंने अभिनेता महेश बाबू के साथ अभिनय किया था। बॉक्स ऑफिस में तमन्नाह की यह फिल्म भी फ्लॉप लिस्ट में शामिल हुई थी।

    साल 2015 में तमन्नाह ने फिल्म ‘बाहुबली’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘अवंतिका’ नाम की एक राजकुमारी का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस बहुत अच्छी कमाई की थी। इसके बाद तमन्नाह ने तमिल फिल्म ‘वसुवुम सरवानानुम ओना पदिचावांग’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने आर्य, एन. संथानम और भानु के साथ अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘साइज जीरो’ में भी एक कैमिओ किरदार को दर्शाया था।

    साल 2015 में ही उन्होंने फिल्म ‘बंगाल टाइगर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म ने कुल 405 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्म की सूचि में दर्ज किया था। क्रिटिक्स द्वारा भी तमन्नाह के अभिनय की बहुत सराहना हुई थी।

    साल 2016 में तमन्नाह ने तमिल फिल्म ‘धर्म दुरई’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर के किरदार को दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अपना नाम सफल फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। इसके बाद तमन्नाह ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ लागु फिल्म ‘रणवीर चिंग रिटर्न’ में अभिनय किया था। इसके बाद तमन्नाह ने हिंदी- तमिल- तेलुगु फिल्म ‘देवी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म ने कुल 100 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2017 में तमन्नाह ने फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न’ में अभिनय किया था। इस फिल्म ने दुनिया भर क फिल्मो के रिकॉर्ड थोड़ा था और अपना नाम सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के रूप में दर्ज किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘जय लावा कुसा’ में एक आइटम गाने पर डांस किया था। गाने का नाम ‘स्विंग ज़रा’ था।

    साल 2018 में तमन्नाह भाटिया ने विक्रम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्केच’ में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने इसी साल अपना डेब्यू मराठी फिल्मो में किया था और उनकी पहली मराठी फिल्म ‘एए बीबी केके’ था। फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘ना… नुव्वे’ में अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था।

    साल 2019 में उन्होंने ‘एफ2 – फन एंड फ़्रस्ट्रेशन’, ‘देवी 2’, ‘ख़ामोशी’, ‘एक्शन’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया था। उनके आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें आगे हिंदी फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ में देखा जाने वाला है। इसके अलावा उन्होंने दो तेलुगु फिल्मो में अभिनय करने के लिए हामी भरी है जिनका नाम ‘सरिलेरू नीकेववरु’ और ‘दैट इस महालक्ष्मी’ है।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    तमन्ना भाटिया ने अपने अभिनय की वजह से अभी तक कुल 23 अवार्ड्स को अपने नाम किया है, जिनमे से कुछ की जानकारी निचे मौजूद है।

    • 2009, फिल्म ‘कंडें काढलाई’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, फिल्म ‘100% लव’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस – तेलुगु’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, फिल्म ‘तड़का’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस – तेलुगु (क्रिटिक्स)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, फिल्म ‘धर्म दुरई’ के लिए ‘बेस्ट तमिल एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, फिल्म ‘देवी’ के लिए ‘मोस्ट पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।

    तमन्ना भाटिया का निजी जीवन

    तमन्ना भाटिया के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले भारतीय क्रिकेटर ‘विराट कोहली’ को डेट करना शुरू किया था। विराट के साथ ब्रेकअप के बाद तमन्नाह काफी लम्बे समय तक सिंगल रहीं थी। फ़िलहाल वो यूएसए के किसी फिजिशियन को डेट कर रही हैं, जिनका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    तमन्नाह के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में बिरयानी बहुत पसंद है। तमन्नाह के पसंदीदा अभिनेता महेश बाबू और ह्रितिक रोशन हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें माधुरी दीक्षित पसंद हैं। तमन्नाह का पसंदीदा रंग लाल और नीला है। उन्हें पढ़ना, डांस करना और कविताये लिखना बहुत पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *