Fri. Apr 26th, 2024
    निर्मला सीतारमण

    रक्षा मंत्री निर्मला सीताराम के मिश्र दौरे पर मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और मिस्र कि सुरक्षा फौज साथ में तीव्र अभ्यास करेगी। साथ ही दोनों राष्ट्र संयुक्त सैन्य अभ्यास करने पर भी कार्य करेगी।

    उन्होंने कहा दोनों देश सुरक्षा समझौतों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जता चुके हैं। निर्मला सीतारमण अपने समकक्षी मोहमद अहमद जाकी के न्यौते पर 20 से 22 सितम्बर तक मिस्र के दौरे पर गयी थी।

    इस दौरे का मकसद दोनों देशों के निरंतर चल रहे सैन्य समझौते को आगे बढ़ाना था। उन्होंने कहा दोनों देश रक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने, विकास को मज़बूती प्रदान करने और साझा सहयोग से सुरक्षा उपकरणों के निर्माण करने कि दिशा में भागीदारी बढ़ाएंगे।

    उन्होंने कहा दोनों राष्ट्र आतंकवाद को खत्म करने के लिए सहयोग करेंगे साथ ही दोनों देशों तकनीक और विशेषज्ञ प्रतिनिधियों को विचार के लिए एक दूसरे के देश भेजेंगे। भारत और मिस्र के बीच द्विपक्षीय वार्ता को मज़बूती मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़त्ताह एल-सीसी के साल 2016 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मिली।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *