Fri. Apr 19th, 2024
    अमेरिकी राजदूत निक्की हेली

    अमेरिकी राजदूत निक्की हैली ने यूएन की बैठक में कहा कि वांशिगटन पर इल्जाम लगाने से पहले ईरान को आईने में अपनी शक्ल देखनी चाहिए। जिनके खुद के हाथ खून से रंगे है।

    निक्की हैली ने कहा कि मिलिट्री परेड के दौरान हुए हमले में 29 लोगो कि मौत हो गयी थी। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हसन रूहानी एक लम्बे अंतराल से अपने लोगो को दबाते रहे है। निक्की हैली ने ईरानी राष्ट्रपति का हमले के लिए यूएस को जिम्मेदार ठहराने के बयान की आलोचना करते हुए कहा है।

    दो अलग समूहों ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन किसी के पास पर्याप्त सबूत नहीं है। शनिवार को अहवाज़ शहर में चार बंदूकधारियों पर गोलियां चलायी गई। परेड देखने एकत्र हुए लोगो में से 29 जनों को जान गवानी पड़ी। जिसमे एक चार वर्षीय बच्ची थी।

    सरकार विरोधी अरब समूह अहवाज़ नेशनल रेजिस्टेंस और इस्लामिक संगठन ने इस हमले की कथित जिम्मेदारी ली है। इस्लामिक संगठन द्वारा जारी वीडियो में तीन बंदूकधारियों को आईएस की पोशाक में कार से अहवाज़ शहर जा रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहे तीनो व्यक्ति इस्लामिक संगठन के सदस्य है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन ये जिहाद के महत्व को बताते हुए दिख रहे है।

    अमेरिका ने इसकी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा वांशिगटन ने किसी हमले को अंजाम नहीं दिया। सऊदी अरब अमीरात के आधिकारिक सूत्रों ने इन आरोपों को बेतुका बताया। हैली ने कहा कि ईरान में आयी एक-एक पायी मिलिट्री को दे दी जाती है।

    साथ ही वह अपनी जनता को एक लम्बे अरसे से दबाते आ रहे हैं। उन्हें अपनी नीतियों का आंकलन करना चाहिए। वह जो चाहते है अमेरिका पर आरोप लगा देते है, उन्हें पहले आईने में अपनी शक्ल देखनी चाहिए।

    ईरानी राष्ट्रपति का सामना इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति से संयुक्त राष्ट्र कि सभा में होगा। रविवार को न्यूयोर्क से रवाना होने से पूर्व हसन रूहानी ने बयान दिया कि वह इस अपराध को बढ़ने नहीं देंगे। उन्होंने कहा यह स्पष्ट है कि इस हमले का गुनहगार कौन है और उनका किससे सम्बन्ध है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि खाड़ी देश हमलावरों को हथियार, आर्थिक और राजनैतिक मदद मुहैया करवा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा इस क्षेत्र के छोटे देश अमेरिका के बलबूते चल रहे हैं अमेरिका उन्हें भड़काता है और उन्हें जरूरी सामन मुहैया करवाता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *