Sat. Apr 27th, 2024
    इंडोर विश्व कप

    भारत की स्टार तीरंदाज़ खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने भारत को इंडोर तीरंदाज़ी विश्वकप में कांस्य पदक दिलाया। भारत की ओर से इस बार सिर्फ दीपिका ही है जिन्हें इस विश्वकप कोई पदक प्राप्त हो पाया है, अपितु इसके विपरीत अन्य सभी खिलाड़ी भारत को पदक दिलाने में असफल रहे। आपको बता दें तीसरी वरीयता प्राप्त दीपिका ने 13वीं वरीयता प्राप्त अपनी प्रतिद्वंदी रूस की सायना ट्स्यरेंपोलोवा को महिला रिकर्व को दूसरे चरण के मुकाबले में 7-3 से पराजित कर देश के लिये कांस्य पदक सुनिश्चित किया।

    दरअसल, दीपिका के अलावा कोई भी अन्य भारतीय तीरंदाज क्वार्टरफाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर पाया है। यदि पुरुषों की बात की जाए तो शीर्ष वरीय अतनु दास दूसरे दौर में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए है। हाल ही में ढाका में हुये एशियाई चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण सहित नौ पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने यहां काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसने दर्शको का भी मनोबल गिरा दिया है।

    आपको बता दें अंतिम चार में अपनी जगह बनाने के लिये दीपिका ने तीन भारतीय तीरंदाजों को परास्त किया है, उन्होंने निवेदिता गणेशन को 6-0, लेशराम बॉम्बायला देवी को 7-3 और अंकिता भक्त को 6-2 से शिकस्त दी। पूर्व विश्व नंबर एक दीपिका को दूसरी वरीयता प्राप्त कोरियाई तीरंदाज किम सुरिन ने रोमांचक मुकाबले में 6-5 से हराकर तीसरे स्थान का मैच खेलने को विवश किया।