Sat. Apr 27th, 2024
    'यह है मोहब्बतें' फेम दिव्यांका त्रिपाठी की इस सेल्फी के कायल हुए फैंस, देखिये तस्वीर

    दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसने उन्हें घर घर का नाम बना दिया था। उसके बाद उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया। इन दिनों यह खूबसूरत अभिनेत्री स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘यह है मोहब्बतें’ में डॉ इशिता भल्ला की भूमिका निभा रही हैं जिसने एक तरह से उनकी इंडस्ट्री में फिर वापसी की क्योंकि इस शो के बाद, वह टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री बन गयी हैं।

    divyanka tripathi

    हाल ही में, दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की एक तस्वीर साझा की जिसने सभी को दिल जीत लिया है। खूबसूरत अभिनेत्री आईने में खुद को देखते हुए आँख मार रही हैं और उनकी ये क्लोज-अप तस्वीर देख सभी के दिल घायल हो गए। दिव्यांका जो भी करती हैं, उनके फैंस को पसंद की आता है लेकिन ये तस्वीर अभिनेत्री का मस्ती वाला अंदाज़ पेश कर रही है। उन्होंने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी जोड़ा जिसमें लिखा था, ‘हे आप! तनाव में हैं? चुनौती को देखो, उसकी आँखों में, और आँख मार दो।”
    divyanka
    पेशेवर मोर्चे पर, जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, दिव्यांका वर्तमान में टीवी शो ‘यह है मोहब्बतें’ में इशिता की भूमिका निभा रही हैं जिसमें करण पटेल, अनीता हसनंदानी और रूहानिका धवन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस शो को एकता कपूर ने निर्मित किया है और यह वर्तमान में टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है। हाल ही में ऐसी अफवाहें थीं कि शो बंद हो जाएगा। हालांकि, दिव्यांका ने उन सभी अफवाहों का खंडन कर दिया।
    साथ ही वह वेब सीरीज ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ की भी शूटिंग कर रही हैं जिसमे वह राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती नज़र आएँगी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *