Wed. Apr 17th, 2024
    सुष्मिता सेन ने भाई राजीव सेन और चारू आसोपा की संगीत से साझा की ये दो खूबसूरत विडियो, देखिये यहाँ

    अभिनेत्री सुष्मिता सेन (sushmita sen) के भाई राजीव सेन 16 जून को गोवा में टीवी अभिनेत्री चारु आसोपा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। बॉलीवुड डीवा ने अपनी दो बेटियों और बॉयफ्रेंड रोमन शॉल के साथ बहुत अच्छा और मस्ती भरा समय बिताया था, जिसका प्रमाण उनके सोशल मीडिया से मिलता है। इन दिनों पूर्व मिस यूनिवर्स का सोशल मीडिया शादी की तस्वीरो और विडियो से ही भरा हुआ है।

    https://www.instagram.com/p/By6HaJcBTjC/?utm_source=ig_web_copy_link

    हाल ही में उन्होंने शादी से पहले होने वाली रस्म संगीत की कुछ विडियो साझा की। पहली विडियो में जहाँ दूल्हा और दुल्हन रोमांटिक डांस करते नज़र आ रहे हैं, वह दूसरी विडियो में मैं हूँ ना अभिनेत्री अपने प्रेमी रोमन के साथ थिरकती हुई दिख रही हैं।

    सुष्मिता फ़िरोज़ा नीली पोशाक में बहुत खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने रोमन के साथ दूल्हा-दुल्हन को छेड़ते हुए डांस किया। विडियो में केवल वे दोनों ही नहीं, बल्कि उनकी छोटी बेटी अलिसाह का प्रदर्शन भी देखने को मिला। साथ ही, शादी में मौजूद बाकि घरवाले भी जमकर नाचते हुए नज़र आये। अभिनेत्री ने विडियो को कैप्शन दिया-“यह एक बहुत ही निजी शादी थी जिसमें तत्काल परिवार और दोनों ओर से केवल कुछ करीबी दोस्त थे, इसलिए किसी के दर्शक होने का सवाल ही नहीं था, हर किसी को नाचना था! हमने ये सुनिश्चित किया।”

    https://www.instagram.com/p/By6Ac05h_hY/?utm_source=ig_web_copy_link

    अन्य विडियो जिसमे चारू और राजीव डांस करते नज़र आ रहे हैं, उसे देखकर आप अपनी मुस्कराहट रोक नहीं पायेंगे। इतनी खूबसूरत विडियो, इतना खूबसूरत गीत और दोनों का बेहद खूबसूरत और रोमांटिक डांस, विडियो से अंदाज़ा हो जाएगा कि संगीत की शाम कितनी रंगीन और मनोरंजक रही होगी।

    सुष्मिता ने इस विडियो को कैप्शन दिया-“ये दोनों कितने सुन्दर हैं। हम अपनी नजरे उनसे हटा ही नहीं पाए। और मेरी भाभी, चारू ने अपने सोलो प्रदर्शन से शाम को अपना बना लिया। बहुत ज्यादा ग्रेसफुल और खूबसूरत। आप लोगो से प्यार करती हूँ।” देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/By58nr-BKR8/?utm_source=ig_web_copy_link

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *