Fri. May 3rd, 2024
    decimal subtraction दशमलव घटाना

    दशमलव संख्याओं को घटाने की प्रक्रिया

    1. जिस दशमलव संख्या को हमें घटाना है उसे हम नीचे लिखेंगे एवं जिस संख्या में से घटाना है उसे ऊपर लिखेंगे। जो संख्या बड़ी होती है वह ऊपर आती है एवं छोटी नीचे आती है।  हमें यह ध्यान रखना है कि दोनों संख्याओं के दशमलव बिंदु एक दुसरे के ऊपर हों। दोनों संख्याओं के दशमलव बिन्दु एक ही पंक्ति में होने चाहिए।
    2. अब अगर किसी संख्या में दशमलव बिंदु के बाद दूसरी संख्या से कम अंक हैं तो हम कम अंक वाली संख्या में शून्य लगा देंगे ताकि वह दूसरी संख्या के बराबर हो जाए। इससे हमें घटाने में आसानी होगी।
    3. अब हम वैसे ही घटाएंगे जैसे की बिना दशमलव वाली संख्याओं को घटाते हैं।

    उदाहरण :

    आइये हम दशमलव संख्याओं को घटाना उदाहरण के साथ सीखते हैं।

    0.06 को 2.2 में से घटाइए। 

    1.सबसे पहले हम बड़ी संख्या को ऊपर लिखते हैं एवं छोटी संख्या है उसको नीचे लिखते हैं। हमें संख्याओं को ऊपर नीचे लिखते हुए यह ध्यान में रखना है की दोनों संख्याओं का दशमलव बिंदु एक ही पंक्ति में अर्थात एक दुसरे के ऊपर निचे ही हो।

    2.2
    0.06

    2. जैसा की आप ऊपर देख सकते हैं हमने बड़ी संख्या को ऊपर एवं छोटी संख्या को नीचे लिख दिया है। अब दोनों संख्याओं के दशमलव बिंदु भी एक ही पंक्ति में हैं। अब हमनें यह देखना है की दोनों ही संख्याओं में दशमलव बिंदु के  दायीं और सामान मात्रा में अंक हैं या नहीं।

    3. जिस संख्या में दशमलव बिंदु के दायीं और दूसरी संख्या से कम मात्रा में अंक हैं हम उस संख्या में शून्य लगाकर अंकों की मात्रा को दूसरी संख्या के बराबर कर देंगे। इससे संख्याओं को घटाने में आसानी होगी।

     2.20
    0.06

    4. जैसा की आप ऊपर देख सकते हैं हमने कम अंकों की मात्रा वाली संख्या में शून्य लगाकर दूसरी संख्या के बराबर कर दिया है। अब हम इन दोनों संख्यायों को बिलकुल उसी प्रकार घटाएंगे जैसे की हम किसी बिना दशमलव वाली संख्याओं को घटाते हैं।

     2.20
    0.06
    —————–
    2.14

    5. जैसा कि आपने देखा हमने 2.20 में से 0.06 को बिल्कुल उसी प्रकार घटा दिया जैसे 220 में से 6 घटाते हैं बस इसमें एक दशमलव का फर्क था। तो हम दशमलव वाली संख्याओं में दशमलव को एक पंक्ति में लाकर एवं शून्य लगाके अंकों को सामान करके इन्हें बिना दशमलव वाली संख्याओं की तरह घटा सकते हैं।

    इसी प्रक्रिया से हम किन्हीं भी दशमलव वाली संख्याओं का घटा कर सकते हैं।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    One thought on “दशमलव संख्याओं को घटाना”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *