Fri. May 3rd, 2024
    decimal addition दशमलव जोड़

    दशमलवों का जोड़ करने की प्रक्रिया

    1. जिन दो दशमलव संख्याओं का हमें योग करना है हम सबसे पहले उन्हें ऊपर नीचे लिखेंगे। हमें यह ध्यान रखना है कि दोनों संख्याओं के दशमलव बिंदु एक दुसरे के ऊपर हों। दोनों संख्याओं के दशमलव बिन्दु एक ही पंक्ति में होने चाहिए।
    2. अब अगर किसी संख्या में दशमलव बिंदु के बाद दूसरी संख्या से कम अंक हैं तो हम कम अंक वाली संख्या में शून्य लगा देंगे ताकि वह दूसरी संख्या के बराबर हो जाए। इससे हमें योग करने में आसानी होगी।
    3. अब हम इन दोनों संख्याओं को वैसे ही जोड़ेंगे जैसे की बिना दशमलव वाली संख्याओं को जोड़ते हैं।

    दशमलव संख्याओं के योग के उदाहरण

    आइये अब हम दशमलव संख्याओं के जोड़ को उदाहरण के साथ सीखते हैं:

    उदाहरण के लिए :

                       42.689
                             +    6.75                 

     1. जैसा कि हम देख सकते हैं कि ऊपर दी गयी दो दशमलव संख्याओं में दशमलव बिंदु एक पंक्ति में नहीं हैं तो हम सबसे पहले उन्हें एक पंक्ति में लगायेंगे।

    42.689
          +  6.75          

    2. अब जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमने दोनों संख्याओं के दशमलव बिन्दुओं को एक पंक्ति में लगा दिया है। अब हम देखेंगे कि दोनों संख्याओं में दशमलव बिंदु के दायीं और (right side) कितने कितने अंक है। जैसा हम देख सकते  हैं पहली संख्या में दशमलव के बाद तीन अंक हैं लेकिन दूसरी संख्या में दशमलव बिंदु के बाद केवल दो ही अंक हैं।

    3. हम दोनों संख्याओं को बराबर करने के लिए दूसरी संख्या में एक शून्य जोड़ देंगे। इससे दोनों संख्याओं में सामान मात्र में अंक हो जायेंगे।

     42.689
      + 6.750   

     4. जैसा कि हम देख सकते हैं अब दोनों संख्याओं का दशमलव बिंदु एक ही पंक्ति में है एवं दोनों ही संख्याओं में दशमलव बिंदु के बायीं तरफ सामान मात्र में अंक हैं। अब हम इन दोनों संख्याओं को बिलकुल उसी तरह जोड़ेंगे जिस तरह हम बिना दशमलव वाली संख्याओं को जोड़ते हैं।

                  42.689
           +       6.750
    —————–
    49.439

    5. जैसा कि आपने देखा दशमलव बिन्दुओं को पंक्ति में लाने एवं बिंदु के दायीं और वाली संख्याओं को सामान करने के बाद ये वैसे ही हल हो गया जैसे कि बिना दशमलव वाली संख्याएं हल होती है।

    आइये हम एक और उदाहरण के साथ दशमलव संख्याओं का योग सीखते हैं।

        66.32
    +     5.493   

    1. जैसे कि आप ऊपर देख सकते हैं यहाँ दो दशमलव वाली सख्याएं हैं। सबसे पहले हमें यह देखना है कि दो दशमलव संख्याओं में दशमलव बिंदु एक पंक्ति में नहीं हैं तो हम सबसे पहले उन्हें एक पंक्ति में लगायेंगे।

      66.32
    +    5.493

    2.  जैसे कि हम देख सकते हैं यहाँ हमने दशमलव बिन्दुओं को एक पंक्ति में कर दिया है। अब हमें यह देखना है कि दोनों संख्याओं में दशमलव बिंदु के दायीं और सामान मात्र में अंक हैं या नहीं। अगर नहीं हैं तो जिस संख्या में कम मात्र में अंक हैं हम वहां शून्य लिखकर दूसरी संख्या के बराबर कर देंगे।

    66.320
    +5.493

    3. जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं हमने दोनों संख्याओं के दशमलव बिन्दुओं को एक पंक्ति में कर दिया हैं एवं दशमलव बिंदु के दायीं ओर भी सामान मात्र में अंक कर दिए हैं। अब हम इन दोनों संख्याओं को बिलकुल वैसे ही जोड़ेंगे जैसे हम बिना दशमलव वाली संख्या को जोड़ते हैं।

    66.320
    +5.493
    ————-
    71.813

    4. जैसा कि आपने ऊपर देखा हमने इन संख्याओं को आम संख्याओं की तरह जोड़ कर हल कर दिया।

    इसी प्रक्रिया से आप कोई भी दशमलव संख्याओं का योग कर सकते हैं।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *