Fri. May 3rd, 2024
    multiply decimals दशमलव गुणा

    दशमलव संख्याओं को गुणा करने की प्रक्रिया

    1. दशमलव संख्याओं को गुणा करना उन्हें जोड़ने, घटाने आदि में सबसे आसान है। सबसे पहले हमें दोनों संख्याओं को ऊपर नीचे लिखना होता है। हमें इन संख्याओं में दशमलव बिंदु नहीं लगाने हैं।
    2. अब हमें इन संख्याओं को बिना दशमलव वाली संख्याओं अर्थात साधारण संख्याओं की तरह गुणा करना है।
    3. जब इन संख्याओं को गुना करने पर जो उत्तर आएगा हम उसमे दशमलव बिंदु लगायेंगे। बिंदु किस जगह लगाना है हम यह इस प्रकार ज्ञात कर सकते हैं। जिन दो संख्याओं को हमने गुना किया है हम उन संख्याओं के दशमलव स्थानों का योग करेंगे एवं जो योग आएगा वही उन दो संख्याओं के गुणनफल का दशमलव स्थान होगा।

    उदाहरण :

    आइये हम दो दशमलव संख्याओं को गुणा करना एक उदाहरण के साथ सीखते हैं:

    0.06 * 2.2

    1. ऊपर जैसा कि आप देख सकते हैं हमारे पास दो दशमलव संख्याएं हैं जिनका हमें गुना करना है। तो सबसे पहले हम उनमे से दशमलव बिंदु हटाकर फिर से लिखेंगे।

    6*22

    2. जैसा कि आपने देखा यहाँ हमने दोनों संख्याओं में से दशमलव बिंदु हटाकर लिख दिया है। अब हमें इन दोनों संख्याओं को साधारण संख्याओं की तरह गुना करना है।

    6*22 = 132

    3. हमारे पास दोनों संख्यायों को गुना करने के बाद 132 आ गया है अब हमें बस इसमें दशमलव बिंदु और लगाना है। इससे हमारा उत्तर आ जाएगा। दशमलव बिंदु कहाँ लगाना है ये ज्ञात करने के लिए हमें दोनों संख्याओं के दशमलव स्थान का योग करना पड़ेगा।

    0.02 = 2 (दशमलव स्थान)
    2.2 = 1 (दशमलव स्थान)

    गुणनफल का दशमलव स्थान = 2+1 = 3

    अतः इसका हल होगा0.132

    आइये हम दो दशमलव संख्याओं को गुना करने का एक और उदाहरण लेते हैं :

    4.88 * 3.9

    1. ऊपर जैसा कि आप देख सकते हैं हमारे पास दो दशमलव संख्याएं हैं जिनका हमें गुना करना है। तो सबसे पहले हम उनमे से दशमलव बिंदु हटाकर फिर से लिखेंगे।

    488*39

    2. जैसा कि आपने देखा यहाँ हमने दोनों संख्याओं में से दशमलव बिंदु हटाकर लिख दिया है। अब हमें इन दोनों संख्याओं को साधारण संख्याओं की तरह गुना करना है।

    488*39 = 19032

    3. हमारे पास दोनों संख्यायों को गुना करने के बाद 132 आ गया है अब हमें बस इसमें दशमलव बिंदु और लगाना है। इससे हमारा उत्तर आ जाएगा। दशमलव बिंदु कहाँ लगाना है ये ज्ञात करने के लिए हमें दोनों संख्याओं के दशमलव स्थान का योग करना पड़ेगा।

    4.88 = 2 (दशमलव स्थान)
    3.9 = 1 (दशमलव स्थान)

    गुणनफल का दशमलव स्थान = 2+1 = 3

    अतः इसका हल होगा19.032

    अतः इसी प्रक्रिया से आप दो दशमलव संख्याओं को गुना कर सकते हैं।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *