Sun. Apr 28th, 2024
    ताइवान की राष्ट्रपति

    ताइवान को चीन अपने भूभाग का हिस्सा मानता है और उसे हथियाने के लिए हर हथकंडे का इस्तेमाल करता है। तैवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ‘एक राष्ट्र, दो प्रणाली’ के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। चीनी राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव के तहत शांतिपूर्ण एकीकरण के लिए कहा था।

    ताइवान की राष्ट्रपति ने कहा कि द्वीप की 2.3 करोड़ जनता चीन के इस प्रस्ताव को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चीन को ताइवान की अस्तित्व के तथ्य का सामना करना होगा, वह ताइवान की जनता द्वारा निर्मित लोकतान्त्रिक राष्ट्र की प्रणाली को नज़रंदाज़ नहीं कर सकता है।

    एक देश, दो प्रणाली का हांगकांग से ली गयी है, हांगकांग चीनी क्षेत्र फल का हिस्सा है लेकिन उसने अपनी स्वायत्तता  को बरकरार रखा है। तैवान और चीन एक गृह युद्ध के दौरान अलग हो गए थे, जब साल 1949 में कम्युनिस्ट सरकार सत्ता में आई थी। विरोधी राष्ट्रवादियों ने ताइवान में अपनी सरकार का गठन किया, ताइवान का द्वीप चीन से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    शी जिनपिंग ने कहा कि ताइवान की आज़ादी एक आपदा बनकर उभर सकती है, इसक शांतिपूर्ण तरीके से एकीकरण करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे सुरों में कहा कि चीन ताइवान में बल का प्रयोग करना बंद नहीं करेगा।

    ताइवान की नीति की 40 वीं वर्षगांठ पर भाषण में शी जिनपिंग ने कहा कि एकीकरण चीन की “वन नेशन, टू सिस्टम”  सिद्धांत के तहत होना चाहिए, जिसमे तैवान चीन का भाग है। उन्होंने कहा तैवान के सभी लोगों को इस बात का भान होना चाहिए कि ताइवान की आज़ादी उनके लिए खुद ढूंढी हुई आपदा हो सकती है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *