Sun. Apr 28th, 2024
    गूगल प्लस

    इंटरनेट की विशाल कंपनी गूगल अब अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट गूगल प्लस को बंद करने जा रहा है। गूगल द्वारा यह निर्णय गूगल प्लस की बेहद कम लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है।

    इसी के साथ ही गूगल प्लस साइट में अभी कुछ महीने पहले ही एक बग भी खोजा गया था, जिसके चलते गूगल प्लस के करीब 5 लाख लोगों का डाटा चोरी हो जाने की संभावना थी।

    वर्तमान में गूगल प्लस का इस्तेमाल करने वाले कुल लोगों में 90 प्रतिशत लोग सिर्फ 5 सेकंड के लिए ही इस साइट पर रुकते हैं।

    गूगल सोमवार से इस सेवा को हमेशा के लिए बंद कर देगा। गूगल प्लस को सात साल पहले इसकी मूल कंपनी के ही नाम पर लॉंच किया गया था।

    इसके पहले पिछले साथ इस वेबसाइट में पाये गये बग के कारण इसके उपयोगकर्ताओं में से करीब 5 लाख लोगों की जानकारी थर्डपार्टी सोर्स और प्राइवेट यूजर्स तक पहुँच गयी थी। ये बग 2015 से इस साइट पर था, जिसे मार्च 2018 में ढूंढ कर ठीक किया गया था। इस दौरान गूगल द्वारा लाखों यूजर्स की जानकारी को लेकर लापरवाही बरती गयी थी।

    गूगल की इस साइट में ये खामी तब सामने आई है, जब इसी वजह से दुनिया की सबसे दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर भी अपने यूजर्स का डाटा न सुरक्षित रख पाने का आरोप लगा था। जिसके चलते फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग को सफ़ाई देनी पड़ गयी थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *