Sun. May 5th, 2024
खजूर खाने के फायदे

खजूर का भारत में बहुत अधिक महत्व है। खजूर को एक पवित्र भोज्य के रूप में जाना जाता है। खजूर स्वाद में मीठा और रंग में काला होता है। दिखने में यह बिलकुल छुहारे के समान लगता है लेकिन इसका स्वाद छुहारे से एकदम भिन्न होता है।

खजूर को सर्दियों का फल भी कहते हैं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि खजूर को सर्दियों में खाना ही सही रहता है लेकिन यह बात ग़लत है। खजूर के बहुत फ़ायदे होते हैं और हम इसे किसी भी मौसम में खा सकते हैं।

विषय-सूचि

इस लेख में हम खजूर के फायदों के विषय में चर्चा करेंगे। आइए सबसे पहले देखते हैं कि खजूर में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खजूर में मौजूद पोषक तत्व

  1. नियासिन 1.610 मिलीग्राम
  2. पायरेडॉक्साइन 0.249 मिलीग्राम
  3. फोलेट 4%
  4. थायमीन 0.050 मिलीग्राम
  5. पैन्टोथेनिक एसिड 0.805 मिलीग्राम
  6. विटामिन के 2%
  7. राइबोफ्लेविन 0.060 मिलीग्राम
  8. प्रोटीन 1.81 ग्राम
  9. फ़ाइबर 6.7 ग्राम
  10. कार्बोहाइड्रेट 74.97 ग्राम
  11. कोलेस्ट्रॉल 0 मिलीग्राम
  12. ऊर्जा 277 किलोकैलोरी
  13. वसा 0.15 ग्राम
  14. जिंक 0.44 मिलीग्राम
  15. आयरन 0.90 मिलीग्राम
  16. फॉस्फोरस 62 मिलीग्राम
  17. पोटैशियम 696 मिलीग्राम
  18. मैग्नीशियम 54 मिलीग्राम
  19. सोडियम 1 मिलीग्राम
  20. मैंगनीज़ 0.296 मिलीग्राम
  21. कॉपर 0.362 मिलीग्राम
  22. कैल्शियम 64 मिलीग्राम

इस प्रकार हम देख सकते हैं खजूर में स्वास्थ्यवर्धक अनेक गुण पाए जाते हैं। आइए अब बात करते हैं कि खजूर हमारे स्वास्थ्य के लिए किस तरह फ़ायदेमंद है।

खजूर के फायदे

1. खजूर कोलेस्ट्रॉल कम करता है

इज़राइल में हुए एक शोध में यह बात सामने आयी है कि नियमित रूप से खजूर खाने से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।

हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्राल पाए जाते हैं; एक हमारे स्वास्थ्य को फ़ायदा पहुँचाता है और दूसरा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का एक संतुलित स्तर होता है। यदि शरीर में फ़ायदेमंद कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाए और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए तो हृदय रोगों की संभावना बढ़ जाती है।

इज़राइली अध्ययन में इस बात का दावा किया गया है कि खजूर फ़ायदेमंद और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के मध्य संतुलन की स्थिति पैदा करता है।

इस तरह यदि आप अपने शरीर में स्वास्थ्यवर्धक कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित करना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम करते हैं।

2. खजूर शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है

जैसा कि हम जानते हैं कि खजूर में प्रचुर मात्रा में ऊर्जा पाई जाती है।इस तरह प्रतिदिन खजूर खाने से शरीर की ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।

इतना ही नहीं खजूर में अनेक ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की ऊर्जा बढ़ाकर आंतरिक क्रियाओं को सुचारु रूप से चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

3. क़ब्ज़ से छुटकारा दिलाये खजूर

एक शोध में इस बात का ख़ुलासा हुआ है कि खजूर के सेवन से क़ब्ज़ की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर में हुए एक शोध में यह बात कही गई कि खजूर में फाइबर्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जिससे कि आँतों की दीवारों को चिकना होने में सहायता मिलती है।

जब हमारी आंतों की दीवारें भी सूख जाती है तो आंतों में मौजूद हानिकारक पदार्थ अर्थात् मल आंतों से बाहर नहीं निकल पाता। इस तरह शरीर में क़ब्ज़ की समस्या पैदा हो जाती है।

शोध में इस बात का दावा किया गया कि खजूर इस तरह की समस्या से आसानी से निपट सकता है। इतना ही नहीं एक शोध में इस बात का दावा किया गया कि खजूर में मौजूद फ़ाइबर और अन्य मिनरल्स पाचन तंत्र संबंधी कैंसर से छुटकारा देते हैं।

क़ब्ज़ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें अधिक से अधिक उन पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें कि फ़ाइबर की प्रचुर मात्रा हो।

हमारे शरीर को प्रतिदिन 20-35 ग्राम फ़ाइबर की आवश्यकता होती है। इस बात का ध्यान रखते हुए हमें खजूर व अन्य लाभदायक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे कि शरीर में फ़ाइबर की मात्रा पूरी हो सके।

4. इन्फ्लामेशन के विरुद्ध काम करे खजूर

खजूर में इन्फ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। चूँकि खजूर में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है अतः इसे इन्फ्लामेशन विरोधी पदार्थ कहते हैं।

जब हमारे शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है तो शरीर में इन्फ्लामेशन की समस्या हो जाती है।

एक सर्वे में यह बात सामने आयी है कि खजूर में पाए जाने वाले मैग्नीशियम सहित अन्य लाभदायक तत्व इन्फ्लामेशन के विरुद्ध कार्य करते हैं।

मैग्नीशियम हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मज़बूत करने का कार्य करता है।

5. खजूर के फायदे कोलोन कैंसर में

नियमित रूप से खजूर का सेवन कोलोन कैंसर की संभावना को कम करता है। खजूर शरीर में लाभदायक बैक्टीरिया की कार्यप्रणाली को बढ़ावा देता है।

खजूर में पाए जाने वाले तत्व ख़ासकर फ़ाइबर कोलोन कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। यह कोशिकाओं को अनियंत्रित होकर विभाजित होने से रोकता है। इस तरह कोलोन में किसी प्रकार का कैंसर नहीं पनपने पाता।

6. खजूर से हृदय रोगों से सुरक्षा मिलती है

आप नहीं जानते होंगे कि प्रतिदिन 2-3 खजूरों का सेवन आपको आर्थेसक्लोरोसिस व अन्य कई गंभीर हृदय संबंधी समस्याओं से बचा सकता है।

खजूर में पाये जाने वाले पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम नामक तत्व रक्त के शुद्धिकरण का कार्य करते हैं।

ये तत्व रक्त में मौजूद अनावश्यक वसा के कणों को रक्त से निकालने का कार्य करते हैं। इस तरह रक्त की सांद्रता कम हो जाती है और रक्त नसों व धमनियों में सुचारु रूप से प्रवाहित होता रहता है।

जब धमनियों में ब्लड क्लॉटिंग की समस्या नहीं होती है तो हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक और आर्थेसक्लोरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

चूंकि रक्त की सांद्रता कम हो जाती है अतः हृदय को अत्यधिक मात्रा में कार्य नहीं करना पड़ता है। इस तरह हृदय की उम्र भी बढ़ती है।

यूनाइटेड किंगडम में हुए एक शोध में इस बात का दावा किया गया कि खजूर में पाया जाने वाला फ़ाइबर कोरोनरी हार्ट डिजीज की संभावना को कम करता है।

इतना ही नहीं यह फ़ाइबर शरीर का वज़न संतुलित करने में भी सहायता प्रदान करता है जिससे कि हृदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

खजूर में आयसोफ्लेनेस नामक तत्व पाया जाता है जो कि कार्डियोवस्कुलर डिज़ीज़ अर्थात हृदय संबंधी समस्याओं से छुटकारा देता है।

7. गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर के फायदे

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अनेक पोषक तत्त्वों और ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

अक्सर यह देखा जाता है कि महिलाएँ गर्भावस्था के दौरान हाई कैलोरीज युक्त भोजन लेती हैं लेकिन उनमें पोषक तत्वों की मात्रा कम होती है। यह महिला और बच्चे दोनों के लिए नुक़सानदेह होता है।

गर्भावस्था के दौरान महिला को 300 कैलोरीज या इससे ज़्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यदि ऊर्जा की यह मात्रा गर्भवती महिला को न मिल पाए तो भ्रूण के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

खजूर गर्भाशय की मांसपेशियों को मज़बूत बना देता है जिससे कि भ्रूण को विकास में काफ़ी सहजता मिलती है।

चूँकि खजूर में 277 कैलोरीज ऊर्जा पाई जाती है अतः महिला के लिए प्रतिदिन दो खजूरों का सेवन करना काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

जॉर्डन में हुए एक अध्ययन में यह बात कही गई कि प्रसव या डिलीवरी से चार हफ़्ते पहले नियमित रूप से खजूर का सेवन करना प्रसव को आसान बना देता है।

खजूर में ना सिर्फ़ ऊर्जा की प्रचुर मात्रा पाई जाती है बल्कि इसमें आनेक पोषक तत्वों की भी प्रचुर मात्रा होती है।

इस तरह खजूर को एक संपूर्ण आहार भी कह सकते हैं। यह सम्पूर्ण आहार गर्भवती महिला और बच्चे दोनों के लिए बहुत लाभदायक होता है।

8. खजूर के औषधीय गुण हड्डियों के लिए

ऊपर दिए हुए न्यूट्रिएंट्स चार्ट के द्वारा हम देख सकते हैं कि खजूर में फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैगनीशियम, कॉपर, सेलेनियम, मैंगनीज़ व पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

ये सभी तत्व हड्डियों के लिए आवश्यक होते हैं। इन तत्वों की कमी से हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का ख़तरा बढ़ जाता है।

नॉर्थ डकोटा स्टेट यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार खजूर में अनेक लाभदायक पोषक तत्वों के साथ साथ बोरोन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व मज़बूत हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी होता है।

खजूर में पाया जाने वाला पोटैशियम लाल रक्त कणिकाओं के उत्पादन को प्रेरित करता है जिससे कि हड्डियों में मेट्रिक्स की कमी नहीं होने पाती।

हड्डियों में पाए जाने वाले पदार्थ को बोन मेट्रिक्स कहते हैं। यदि हड्डियों में इसकी कमी हो जाए तो हड्डियाँ खोखली और कमज़ोर हो जाती हैं। खजूर में पाए जाने वाले पोटैशियम से इस तरह की समस्या से निजात मिलती है।

9. खजूर के लाभ मस्तिष्क के लिए

हम ऊपर बता चुके हैं कि खजूर ब्लड क्लॉटिंग और ऑक्सीडेंट तनाव से छुटकारा देता है। इस तरह यह बात तो बिलकुल तय है कि खजूर हमारे मस्तिष्क के लिए बहुत लाभदायक होता है।

दिमाग़ से जुड़ी हुयी नसों में ब्लड क्लॉटिंग होने से मस्तिष्क डैमेज होने का ख़तरा रहता है। यह एक ख़तरनाक समस्या है जिससे कि व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

चूंकि खजूर नसों में ब्लड क्लॉटिंग ही नहीं होने देता, इस तरह मस्तिष्क डैमेज होने की संभावना कम हो जाती है।

ओमान में हुए एक शोध में इस बात का दावा किया गया कि खजूर मस्तिष्क में इन्फ्लामेशन की समस्या से छुटकारा देता है।

नियमित रूप से खजूर का सेवन करना न्यूरोडिजनरेटिव डिज़ीज़ से छुटकारा देता है।

इतना ही नहीं खजूर याददाश्त को मज़बूत करता है जिससे कि हम किसी भी चीज़ को आसानी से सीखने में सक्षम होते हैं।हमें बार बार भूलने की समस्या से भी निजात मिलती है।

एक शोध में यह बात कही गई के नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से प्रोग्रेशन ऑफ़ अल्ज़ाइमर की समस्या से छुटकारा मिलता है।

10. खजूर के उपयोग त्वचा के लिए

खजूर में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जिस कारण इसे एंटी एजिंग यह आयु विरोधी पदार्थ भी कहा जाता है।

खजूर का सेवन करने से त्वचा पर पिगमेंट स्पोट्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

खजूर शरीर में हार्मोन्स के स्तर को डिसबैलेंस नहीं होने देता है। जब हमारे हार्मोन्स संतुलित रहते हैं तो हमारी त्वचा पर झुर्रियां या किसी भी प्रकार के धब्बे नहीं पड़ते हैं।

इस तरह हमारी त्वचा ठीक उसी उम्र की दिखाई देती है जिस उम्र की वह वास्तव में है। एक तरह से हम कह सकते हैं कि खजूर के सेवन से बुढ़ापा थोड़ी देर से आता है।

खजूर में विटामिन C और विटामिन D की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। ये दोनों तत्व त्वचा को इन्फेक्शन और मुंहासों की समस्या से बचाते हैं।

यदि नियमित रूप से अपने आहार में खजूर का सेवन किया जाए तो हमारी त्वचा कि इलास्टिसिटी क्षमता बढ़ती है। इतना ही नहीं खजूर त्वचा को नमी भी देता है।

खजूर त्वचा में मौजूद मिलेनिन की मात्रा को संतुलित रखता है। इस तरह त्वचा कैंसर की संभावना भी कम होती है।

11. खजूर फर्टिलिटी को बढ़ाता है

खजूर पुरुषों में स्पर्मेटोजेनेसिस की प्रक्रिया को सुदृढ़ करता है। इस प्रकार खजूर स्पर्म्स या शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है।

इंडिया में हुए एक शोध में इस बात का ख़ुलासा हुआ है कि खजूर पुरुषों में फर्टिलिटी पावर को बढ़ाता है। भारत में सदियों से खजूर का सेवन सेक्शुअल हेल्थ के लिए होता आ रहा है।

12. खजूर बालों को झड़ने से रोकता है

यदि आपको बाल झड़ने की समस्या हो रही है तो आपको नियमित रूप से खजूर का सेवन करना काफ़ी फ़ायदा पहुँचा सकता है।

खजूर में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो कि पूरे शरीर सहित बालों की जड़ों में ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा पहुँचाता है। इस तरह बालों के झड़ने की समस्या से निजात मिलती है।

इतना ही नहीं, खजूर न सिर्फ़ बाल झड़ने की समस्या से ही राहत नहीं देता है बल्कि यह बालों को पुनः उगाने में भी सहायता प्रदान करता है।

खजूर में मौजूद आयरन व अन्य मिनरल्ज़ बालों की जड़ों में रक्त का सर्कुलेशन सुदृढ़ करते हैं। इस तरह बाल तेज़ी से बढ़ने लगते हैं।

13. आँखों के लिए खजूर

कहा जाता है कि आँखों की रोशनी बढ़ाने और आँखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गाजर का सेवन करना चाहिए।

ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि गाजर में विटामिन A की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो कि हमारी आँखों के लिए बहुत ज़रूरी तत्व होता है।

क्या आप जानते हैं कि गाजर की तरह ही खजूर भी आँखों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है?

चूँकि खजूर में विटामिन A या राइबोफ्लेविन की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं अतः यह आँखों को अनेक प्रकार की समस्याओं से बचाता है।

जिन लोगों को रात का अंधापन या नाइट ब्लाइंडनेस है उन्हें नियमित रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए ताकि उनके शरीर में विटामिन A का स्तर मेंटेन हो सके।

14. खजूर एनीमिया का उपचार करता है

चूंकि खजूर लाल रक्त कणिकाओं के उत्पादन को प्रेरित करता है अतः इस तरह यह शरीर में रक्त के स्तर को बढ़ाता है।

हालाँकि अभी इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है कि खजूर के सेवन से एनीमिया या रक्ताल्पता से छुटकारा मिलता है लेकिन खजूर रक्त लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

15. खजूर से पेट पर जमी चर्बी से छुटकारा

खजूर में फ़ाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो कि डाइजेशन या पाचन क्रिया को मज़बूत करता है।

खजूर हमारी बार बार खाने की लत को दूर करता है।

इस तरह खजूर के सेवन से हम ज्यादा खाने से बच जाते हैं। ऐसा होने से हमारे पेट पर जमी हुई अतिरिक्त चर्बी कम होना शुरू हो जाती है।

इस तरह हम देख सकते हैं कि खजूर हमारे लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। यदि आप खजूर नहीं खाते हैं तो आपको तुरंत अपने आहार में खजूर को शामिल करना चाहिए।

हम आशा करते हैं कि यह लेख आपको खजूर के बारे में पर्याप्त जानकारी देने में सहायक होगा।

इस लेख से सम्बंधित अपने सुझाव और सवाल आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *