Fri. May 3rd, 2024
अपनी अफवाह गर्लफ्रेंड कृति सैनन की फिल्म 'लुका छुपी' से "सोनचिड़िया" के क्लैश करने पर बोले सुशांत सिंह राजपूत

पिछले साल अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, सुशांत सिंह राजपूत जल्द डकैत फिल्म “सोनचिड़िया” के साथ शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने आ रहे हैं। अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म में भूमि पेडनेकर, रणवीर शोरे, आशुतोष राणा और मनोज बाजपाई भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इसी दिन कृति सैनन की फिल्म ‘लुका छुपी‘ भी रिलीज़ हो रही है। सुशांत और कृति के रिश्ते की अफवाहों से तो आप वाकिफ होंगे ही।

हाल ही में, ज़ूमटीवी.कॉम से बात करते हुए सुशांत ने दोनों फिल्मों के एक ही दिन पर रिलीज़ होने पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा-“क्लैश? कोई क्लैश नहीं है। ऐसा नहीं है कि एक ही थिएटर में दो दीवारों पर दोनों फिल्में चलेंगी।”

जबकि “सोनचिड़िया” ने चंबल के विद्रोहियों और डकैतों की यात्रा का वर्णन किया है, जिन्होंने 1970 के दशक में पुलिस बल के साथ लड़ाई लड़ी थी, ‘लुका छुपी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म कार्तिक और कृति के किरदार और उनके जटिल लिव-इन रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस दौरान, सुशांत और कृति के डेट करने की खबरें तभी से बन रही हैं जब दोनों ने साथ में 2017 में आई फिल्म ‘राब्ता’ में काम किया था। उसके बाद दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वक़्त बिताते देखा गया। दोनों ने ना कभी अपने रिश्ते को स्वीकार किया और ना ही खारिज।

इसके अलावा, सुशांत फिल्म ‘दिल बेचारा’ में भी दिखाई देंगे। मुकेश छाबरा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘द फाल्ट इन आवर स्टार्स’ का रीमेक है जिससे अभिनेत्री संजना संघी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *