Sat. Apr 27th, 2024
    कब्ज का रामबाण इलाज

    बिगड़ी हुई लाइफ़स्टाइल और ग़लत ख़ान-पान के चलते हमें पाचन संबंधी अनेक समस्याएँ हो सकती हैं जिनमें से क़ब्ज़ प्रमुख है।

    क़ब्ज़ वह अवस्था है जबकि हमारा पेट सही प्रकार से साफ़ नहीं हो पाता है। इसका मतलब है कि जब हमें नियमित रूप से सही ढंग से मलत्याग नहीं होता है तो ऐसे में शरीर के अंदर मौजूद गंदगी शरीर से बाहर नहीं निकल पाती है।

    अनियमित मलत्याग की दर को ही क़ब्ज़ कहते हैं। क़ब्ज़ के कारण हानिकारक पदार्थ अंदर ही रह जाते हैं जिससे कि शरीर में अनेक प्रकार की समस्याएं भी हो जाती हैं। क़ब्ज़ से छुटकारा पाना अत्यंत आवश्यक हैं।

    विषय-सूचि

    आइए देखते हैं कि क़ब्ज़ से बचने के घरेलू उपाय क्या हैं।

    कब्ज से बचने के घरेलू उपाय या नुस्ख़े

    1. समय पर करें मलत्याग

    जी हाँ, जो लोग समय पर मलत्याग नहीं करते हैं उन्हें क़ब्ज़ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कभी कभी देखा गया है कि कुछ लोग मलत्याग का समय निश्चित कर लेते हैं जैसे कि सुबह उठते ही चाय पीने के बाद या नाश्ते के बाद भी मलत्याग की क्रिया करते हैं।

    हम कह सकते हैं कि यह एक अच्छी आदत है। इसका मतलब ये है कि हमें प्रतिदिन मलत्याग की कोशिश करनी चाहिए।

    हमें प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट तक टॉयलेट सीट पर बैठना चाहिए ताकि बोवेल मूवमेंट अच्छा हो सके।

    कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि लोग समय पर मलत्याग करने नहीं जा पाते हैं। अक्सर सफ़र में या किसी ऐसी जगह पर जहाँ पर टॉयलेट की सुविधा सही से नहीं होती है तो ऐसे में लोगों को मलत्याग में दिक़्क़त हो जाती है।

    एक तरह से मलत्याग  को रोक कर रखना भी क़ब्ज़ का कारण बनता है।

    2. पर्याप्त जल का सेवन करें

    जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में जल पाया जाता है जोकि हमारे लिए काफ़ी ज़रूरी भी होता है।

    पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करने से हमें क़ब्ज़ से राहत मिलती है। डॉक्टर्स के द्वारा यह सलाह दी जाती है कि प्रतिदिन 10 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

    इतना पानी हमें क़ब्ज़ की समस्या से बचाने के लिए काफ़ी होता है।

    3. रेगुलर भोजन करना

    अक्सर देखा गया है कि कई लोग डाइटिंग करने के चक्कर में रेगुलर भोजन को स्किप करने लगते हैं। लोग यह सोचते हैं कि यदि वे लगातार खाना छोड़ेंगे तो ऐसे में वे अपना वज़न कम कर लेंगे।

    यक़ीन मानिए यह बिलकुल बचकानी बात है। पहली बात तो डाइटिंग करने में कभी भी रेगुलर खाना छोड़ा नहीं जाता बल्कि भोजन को सही प्रकार से लिया जाता है।

    भोजन को स्किप करके हम कभी भी अपना वज़न कम नहीं कर सकते हैं बल्कि हमारा वज़न बेढंगे तरीक़े से बढ़ने ही लगता है।

    दूसरी बात रेगुलर भोजन को मिस करके हमें क़ब्ज़ की समस्या हो जाती है। हमारी आंतें आपस में चिपकने लगती हैं और ये काफ़ी तक़लीफ़देह भी होता है।

    4. फ़ाइबर से भरपूर पदार्थों का सेवन

    जिन लोगों को क़ब्ज़ की समस्या है उन्हें फ़ाइबर से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

    दरअसल फ़ाइबर हमारी आँतों की दीवारों को चिकना बना देता है जिससे कि आँतों में मौजूद हानिकारक पदार्थ आसानी से आँतों से फिसल जाता है और फिसलकर शरीर से बाहर निकल जाता है।

    इसके अलावा फ़ाइबर पेट की दीवारों में होने वाली गति या बोवेल मूवमेंट को सुदृढ़ करता है जिससे कि पाचन में सहायता मिलती है।

    कुल मिलाकर फ़ाइबरयुक्त पदार्थों का सेवन करने से पाचन क्रिया को सही होने में सहायता मिलती है और क़ब्ज़ की समस्या से मुक्ति मिलती है।

    5. जंक फ़ूड से बचें

    जंक फ़ूड खाने में जितने ज़्यादा स्वादिष्ट होते हैं हमारे शरीर के लिए ये उतने ही ज़्यादा नुक़सानदेह भी होते हैं।

    दूसरे शब्दों में यदि हम जंक फ़ूड को अपने स्वास्थ्य का दुश्मन कहें तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

    जंक फ़ूड हमारे शरीर से पानी को खींच लेते हैं। ये हमारी आंतों को ख़ुश्क कर देते हैं। हमारे पेट और आंतों में मौजूद पर्याप्त जल जंक फ़ूड के सेवन से ख़त्म होने लगता है।इस तरह हमें क़ब्ज़ की समस्या होने लगती है।

    यदि हमें क़ब्ज़ से बचना है तो हमें जंक फ़ूड के सेवन से बिलकुल भी बचना होगा।

    और वैसे भी एक बात शायद आपको पता ही होगी के बर्गर को पचने में तीन दिन लग जाते हैं! अब आप सोच सकते हैं कि ये स्वास्थ्य को किस प्रकार नुक़सान पहुँचाता होगा।

    6. एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज करें

    यदि आप क़ब्ज़ से बचना चाहते हैं तो आपको दिन भर अपने आपको एक्टिव रखना चाहिए।

    जब हमारा शरीर कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहा होता है तो ऐसे में पाचन क्रिया पर काफ़ी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    पाचन क्रिया के सही से न होने पर क़ब्ज़ की समस्या होना तो आम बात है। इस तरह फिजिकल एक्टिविटीज करने से हम क़ब्ज़ से बच सकते हैं।

    इस प्रकार हम देख सकते हैं कि हम क़ब्ज़ की समस्या से कैसे बच सकते हैं। उपरोक्त समाधान करने से यदि आपको क़ब्ज़ से राहत नहीं मिल रही है तो आपको तुरंत किसी डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए और उसी के अनुसार दवाइयां भी करनी चाहिए।

    यदि क़ब्ज़ समय रहते ठीक नहीं होता तो यह मधुमेह और मोटापे जैसी समस्याओं को भी जन्म दे देता है इसलिए ये बहुत ज़रूरी है कि क़ब्ज़ से बचा जाए।

    कब्ज का रामबाण इलाज राजीव दीक्षित द्वारा

    राजीव दीक्षित ने भी कब्ज से सम्बंधित कुछ इलाज बताये हैं। ये इस प्रकार हैं:

    1. सुबह उठकर दो ग्लास तांबे के बर्तन में रखा पानी पियें।
    2. रात में अजवाईन (आधी चम्मच) गुड के साथ खायें और ऊपर से गुनगुना दूध पी लें।
    3. त्रिफला चूर्ण एक चम्मच रात में गुनगुने पानी के साथ सोने से पहले लें।
    4. अरंडी तेल में 2-4 काली छोटी हरड सेककर सुबह खाली पेट खायें।
    5. दही के ऊपर का तैरता हुआ पानी सुबह पियें।
    6. पपीता या पत्तागोभी की सब्जी का प्रयोग करें।
    7. अरहर और मूंग की दाल का सेवन करें।
    8. टिण्डा, तोरइ का प्रयोग, दोपहर के भोजन के बाद छाछ पियें।
    9. शाम को चावल और मूंग की सादी खिचड़ी देशी गाय का घी मिलाकर खायें।
    10. गाजर, मूली, टमाटर, ककड़ी, सलाद का प्रयोग अधिक करें।
    11. दूध मे गुलकन्द मिलाकर ले।
    12. भोजन के बाद वज्रासन में 10 मिनट अवश्य बैठे।

    हम आशा करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको क़ब्ज़ से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो गई होगीं।

    इस विषय से सम्बंधित यदि कोई सवाल या सुझाव आपके पास है, तो उसे आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    5 thoughts on “कब्ज का रामबाण इलाज और घरेलु उपाय”
    1. कब्ज का इलाज बताने के लिय आपका शुक्रिया. मुझे 10 दिन से कब्ज है, और मैंने ये इलाज अपनाये हैं, लेकिन ज्यादा असर नहीं दिखा. अभी भी दिन में 2-3 बार कब्जी हो जाती है, इसकी वजह से खाने में भी समयसा हो रही है, क्या आप कब्ज के और रामबाण इलाज बता सकते हैं?

    2. Mere sarme bharipan mahasus hona sukhi ulti hona pet me se aawaj aana chati me bharipan lagana halsa chakke aana gale me khar khar karna ye sab aachan hita hai mai karu bhahut talif hoti hai kaam par dil nahi lagta ab isaka illaj bataye meharbaani hogi

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *