Sun. Apr 28th, 2024
    विमान दुर्घटना में मृत

    इथोपिया की एयरलाइन्स के 737 मैक्स 8 विमान रविवार को अड़दिस अबाबा से उड़ान भरने के चंद मिनटों बाद ही क्रैश हो गया था। इसमें 157 यात्री सवार थे और सभी की मृत्यु हो चुकी है। बोईंग का 737 मैक्स एक आधुनिक वर्जन है, जो यात्रा के लिए साल 2017 में इस्तेमाल में लाया गया था।

    157 यात्रियों में चार भारतीय नागरिक थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अज्ञात भारतीय नागरिकों की जानकारी ट्वीटर पर साझा की और उनके परिवार को ढूंढने में जनता से मदद की मांग की है।

    सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि “#इंडियाइनइथोपिया ने मुझे भारतीय मृत नागरिकों की सूची दी जिसमे वैद्य पंनगेश भास्कर, वैदया हंसीन अन्नागेश, नकवारपु मनीषा और शिखा गर्ग का नाम है। उन्होंने बताया कि इस विमान दुर्घटना में पर्यावरण मंत्रालय के सलाहकार की भी मृत्यु हो गयी है।”

    सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि “मेरे सहकर्मी हर्षवर्धन ने बताया कि शिखा गर्ग पर्यावरण और वन मंत्रालय में सलाहकार थी। वह यूएनईपी की बैठक के लिए निर्बोई जा रही थी। मैं अन्य भारतीय नागरिकों के परिवारों तक पंहुचने की कोशिश कर रही हूँ।”

    ट्वीटर उपभोक्ताओं ने भी सुषमा स्वराज की मदद करने के लिए कोशिश शुरू कर दी है। इथोपिया के विमान 737 मैक्स की दुर्घटना दूसरी दफा है। अक्टूबर में इंडोनेशिया की लायन एयरफ्लाइंग के विमान ने जकार्ता से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के 13 मिनट बाद ही यह क्रैश हो गया था। इसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गयी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *