Sat. May 4th, 2024
    इंडोनेशिया ने जारी की स्टाम्प

    इंडोनेशिया ने मंगलवार को भारत के साथ कूटनीतिक संबंधों की 70 वीं सालगिरह के दौरान विशेष स्मरणीय स्टाम्प को जारी किया है। इस स्टाम्प को प्रख्यात इंडोनेशियाई शिल्पकार पद्मश्री बापक नोमान नुआरत ने डिज़ाइन की थी। इस दृश्य की विशेषताएं हिन्दू माहाकाव्य रामायण से लिया गए है जिसमे सीता की रक्षा के लिए जटायु ने लड़ाई की थी।

    जकार्ता में भारतीय दूतावास ने जारी बयान के मुताबिक, इस पर मई 2018 में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान रज़ामंदी हुई थी। इंडोनेशिया सरकार के पोस्ट विभाग ने रामायण की थीम पर एक विशेष स्मरणीय स्टाम्प जारी की थी। यह जकार्ता के फिलाटेली म्यूजियम में प्रदर्शित किया जायेगा।

    भारतीय दूतावास प्रदीप कुमार रावत और इंडोनेशिया के उप विदेश मंत्री अब्दुर्रहमान मोहम्मद फकीर की अध्यक्षता में मंगलवार को समारोह की शुरुआत हुई थी। यह दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की 70 वीं वर्षगाँठ का आयोजन किया था।

    राजदूत रावत ने कहा कि “दोनों राष्ट्रों के बीच 70 वर्षों से द्विपक्षीय सम्बन्ध बरकरार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई 2018 में बेहतरीन यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सम्बन्ध अपने चरम पर थे।”

    उप विदेश मंत्री फकीर ने कहा कि “भारत और इंडोनेशिया के बीच प्राचीन संस्कृति और सभ्यता का बंधन हैं और 70 वीं वर्षगाँठ पर उन्होंने जनता से जनता के संवाद का प्रचार करने की मांग की है।” इस सम्मेलन में विशेष तस्वीरो को एक्सहिबिशन भी लगाया गया था जिसमे 70 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों की ऐतिहासिक तस्वीरो को प्रदर्शित किया गया था जो भारत और इंडोनेशिया के साल 1949 से 2019 तक के द्विपक्षीय संबंधों का चित्रण कर रही थी।

    भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सोईकरणो भारत के पहले गणतंत्र दिवस में मुख्य अथिति के तौर पर शामिल हुए थे और तब से द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते ग्राफ को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। तस्वीर प्रदर्शनी के महत्वपूर्ण भाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया की यात्रा के स्मरणीय लम्हों को प्रदर्शित किया गया है।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ मिलकर जकार्ता के नेशनल म्यूजियम 70 वीं वर्षगांठ का लोगो जारी किया था। इस समारोह के अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक समूह ने नृत्य प्रदर्शन किया था और दर्शको का भारतीय फोल्क गीतों से मनोरंजन किया था।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *