Fri. Apr 26th, 2024

    भूमि, हसीना पारकर, न्यूटन और द फाइनल एग्जिट देशभर के सिनेमा घरो में रिलीज़ हो रही हैं। चार फिल्मों की रिलीज़ के कारण इनकी कामयाबी बॉक्स ऑफिस तय करेगा।

     

    भूमि

    संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि भी आज रिलीज़ हो रही है। फिल्म में संजय दत्त एक पिता के किरदार में दिखेंगे, वहीँ अदिति राव हैदरी बेटी की भूमिका में है। अन्य किरदार में शरद केलकर और शेखर सुमन है। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है, जिन्होंने पहले मेरीकॉम और सरबजीत जैसी फिल्मे बनाई है। इसके निर्माता भूषण कुमार है। ओमंग कुमार से एक अछि फिल्म की उम्मीद की जा रही है, जिससे संजय दत्त का एक अच्छा कमबैक हो सके।

     

    हसीना पारकर

    मुंबई बमकांड पर बनी हसीना पारकर मे श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में है। ये फिल्म मुंबई बम धमाके के आरोपी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर बनाई गयी है। श्रद्धा कपूर हसीना पारकर की भूनिका मे है वही सिद्धांत कपूर दाऊद की भूमिका निभा रहे है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया हैं जिन्होंने पहले शूटआउट एट लोखंडवाला और ज़ंज़ीर बनाई है।

     

    न्यूटन

    राजकुमार राव की ये फिल्म पहले ही अलग अलग फिल्म फेस्टिवल मे जाने के कारण सुर्खिया बटोर चुकी है। अमित मसूरकर के निर्देशन मे बनी ये फिल्म ‘न्यूटन’ नूतन कुमार की कहानी है, जो एक चुनाव अधिकारी है और नक्सल प्रभावित गांव मे 76 लोगो की वोटिंग पूरी करवाने जाता है। ये फिल्म देश के चुनाव प्रणाली पर बात करती है। इस फिल्म मे राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा है।

     

    द फाइनल एग्जिट

    कुणाल रॉय कूपर अभिनीत ये फिल्म हॉरर और रहस्य का संयोजन है। फिल्म का निर्देशन ध्वनिल मेहता ने किया है।

    https://youtu.be/g4Z-2nKI8_4