Sat. Apr 20th, 2024
    दीपिका पद्मावती

    दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म पद्मावती का आज ही पहला नज़ारा रिलीज़ किया गया। इसमें दीपिका मेवाड़ की रानी पद्मिनी का किरदार निभा रही है।

    फिल्म के पहले पोस्टर में दीपिका आत्मविश्वास से भरी एक रानी के रूप में दिखाई दे रही हैं। इसमें दीपिका ने राजस्थानी आभूषण पहने हैं और हाथ जोड़कर खड़ी हैं।

    दीपिका पद्मावती

    संजय लीला बंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर 2017 को रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रनवीर सिंह, शाहिद कपूर और अदिति रओ हैदरी दिखेंगे।

    https://twitter.com/deepikapadukone/status/910668862336544768

    बंसाली ने इस फिल्म पर काम 2016 में शुरू किया था। शुरुआत में बंसाली इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेना चाहते थे। लेकिन दोनों कलाकारों ने एक साथ काम करने से इंकार कर दिया था।

    इसके बाद शाहरुख़ खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा आदि कई कलाकारों का नाम इस फिल्म से जोड़ा गया था। माना जा रहा है की शाहरुख़ खान ने इस फिल्म को इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि इस फिल्म में एक महिला का किरदार मुख्य भूमिका में है।

    शाहिद, रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पद्मावती

    हालाँकि बंसाली ने अक्टूबर 2016 में दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह का नाम निश्चित कर दिया था।

    फिल्म कहानी

    यह फिल्म राजस्थान के मेवाड़ राज्य की रानी पद्मिनी पर आधारित है। रानी पद्मिनी मेवाड़ के राजा राणा रतन सिंह की पत्नी थी। रानी पद्मिनी इतनी खूबसूरत थी कि पुरे भारत से लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मेवाड़ आया करते थे। इसी दौरान रानी को कैद करने का सपना देखकर तुर्की का राजा अलाउदीन खिलजी ने मेवाड़ पर हमला कर दिया था।

    खिलजी के द्वारा किये हमले में राजा रतन सिंह शहीद हो गए। जब रानी को लगा कि उनकी सेना पूरी तरह से हार चुकी है, तो रानी ने अपनी दासियों समेत जौहर प्राप्त कर लिया था।

    जयपुर करणी सेना घटना

    फिल्म को बनाते समय संजय लीला बंसाली और जयपुर की करणी सेना के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी थी। लोगों का कहना था कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए जा रहे थे, जो वास्तव में नहीं हुए थे और बंसाली ने फिल्म में मनोरंजन के लिए डाले हैं।

    आक्रोश लोगों ने पद्मावती फिल्म के जयगढ़ स्थित सेट पर आग लगा दी और बंसाली को थप्पड़ भी जड़ दिया था। इसके बाद बॉलीवुड में हालाँकि बहुत बवाल मचा था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।