Sat. Apr 27th, 2024
    न्यूटन ऑस्कर

    अमित मसूरकर की फिल्म न्यूटन को आज फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने ऑस्कर अवार्ड में भेजे जाने के लिए चुना है। इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

    न्यूटन को रिलीज़ हटे ही सभी ओर से सराहना मिल रही हैं। फिल्म के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इसे खूब पसंद किया गया था। फिल्म के लिए मीडिया वेबसाइट हफ़्फिंगटन पोस्ट ने लिखा, ‘न्यूटन दिल को छूने वाली एक निजी इंसान की कहानी है जिसे विवादित छेत्र में जाकर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है।’

    न्यूटन को आज 22 सितम्बर को भारत में रिलीज़ किया गया है। इसके साथ ही संजय दत्त की भूमि बही रिलीज़ हुई है। माना जा रहा है कि भूमि को 1800 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है, जबकि न्यूटन को सिर्फ 350 ही स्क्रीन मिली हैं।

    फिल्म को भारत की ओर से सबसे अच्छी फॉरेन फिल्म की श्रेणी में चुना है। इसी के साथ फिल्म को ऑस्कर भेजने का भी खुलासा किया गया है। इस खबर के बाद राजकुमार राव और फिल्म के अन्य सदस्यों ने इसकी ख़ुशी जताई।

    इस फिल्म में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल और रघुबीर यादव होंगे।

    कहानी

    फिल्म में राजकुमार राव का नाम नूतन कुमार होता है। इसके बाद राव अपना नाम बदलकर न्यूटन रख लेते हैं। इसी दौरान न्यूटन की ड्यूटी ऐसी जगह लगती है जहाँ नक्सलियों का बोलबाला होता है। न्यूटन को यहाँ पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी मिलती है।

    फिल्म में शानदार अभिनय है। राव और पंकज त्रिपाठी ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। फिल्म में कुछ अच्छे हंसी के पल आते हैं। इसके अलावा फिल्म का प्लाट बहुत ही शानदार है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।