Sat. Jul 27th, 2024
सोनम कपूर आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ना केवल बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी है बल्कि दोनों साथ में खूब मस्ती भी करते हैं। चाहे बोलिंग हो या लाइब्रेरी, दोनों को अक्सर अच्छा वक़्त साथ में बिताते हुए देखा जाता है। अभिनेत्री को खाना और पढ़ना बहुत पसंद है। यहाँ तक कि जब दोनों LA गए थे तो वहां भी दोनों लाइब्रेरी जाना नहीं भूले क्योंकि सोनम को वह सबसे रोमांटिक जगहों में से एक लगती है।

अपने नवीनतम पोस्ट में, सोनम अपने iPad में पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके पति आनंद ने उनकी तस्वीर खींची। हालांकि, अभिनेत्री ने लिखा कि जब दोनों प्लेन में थे तो उन्हें और कोई मनोरंजन का साधन नहीं मिला। फैंस के साथ तस्वीर साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा-

“तो मेरी फ्लाइट में कोई भी मनोरंजन नहीं था और मेरे पति इस तस्वीर को लेने के बाद सीधे सो गए। इसलिए मैंने अपने मिनी iPad पर तीन पुस्तकों और दो पत्रिकाओं को पढ़ना शुरू कर दिया जिसे मैंने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने हैण्डबैग में डाल दिया था।”

https://www.instagram.com/p/BwKPoTqll-0/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BvtpoMclIdo/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bv6nZ6oFGhw/?utm_source=ig_web_copy_link

इस खूबसूरत जोड़े की पिछले साल मई में शादी हुई थी और अगले महीने अपनी पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। दोनों ने मुंबई में शादी की थी जिसमे बॉलीवुड के कई नामी सितारें उपस्थित होते हुए नज़र आये थे।

दोनों को अपने फैशन के लिए भी जाना जाता है। जबकि आनंद का खुद का फैशन लेबल भाने है, सोनम अपनी बहन रिया कपूर के साथ रीसन नाम की फैशन लाइन चलाती हैं। इसके अलावा, दोनों की खाने में भी एक जैसी पसंद है। LA के दौरे के दौरान, दोनों शाकाहारी रेस्टोरेंट खोज रहे थे।

इस दौरान, सोनम जल्द अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अलावा संजय कपूर और डलकर सलमान भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *