Thu. Apr 18th, 2024
    Salman Khan

    हर साल सलमान खान अपने जन्मदिन पर अपने सभी दोस्तों को शामदार पार्टी देते हैं। उन्होंने अभी तक अपना लगभग हर जन्मदिन अपने पानवेल फार्महाउस में ही मनाया है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार सलमान खान मुंबई में अपने भाई सोहेल खान के घर पर अपने जन्मदिन का जश्न मनाएंगे।

    खबरों की माने तो सलमान खान आज कल अपनी फिल्म ‘राधे: यॉर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी के साथ सलमान को बिग बॉस 13 के ‘वीकेंड के वार’ की शूटिंग भी हर हफ्ते करनी पढ़ती है।

    https://www.instagram.com/p/B4cduxeFFWS/

    सलमान की शूटिंग के साथ साथ सलमान के परिवार में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। सलमान की बहन ‘अर्पिता खान शर्मा’ जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और डॉक्टर्स ने उन्हें डिलीवरी की तारीख 27 दिसंबर की बताई है। ऐसे में सलमान के परिवार में सभी यही चाहते थे की वो सभी अर्पिता के आस पास ही रहें। सलमान ने इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए इस साल मुंबई में ही अपना जन्मदिन मनाने का फैसला लिया है।

    https://www.instagram.com/p/B5DBtolJHuE/

    सलमान खान अपने जन्मदिन पर अपने हर एक करीबी दोस्त को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं। उन्होंने अपने सभी दोस्तों को इस बार भी अपने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने का न्यौता भेजा है। सलमान की गेस्ट लिस्ट में शाहरुख़ खान, कैटरीना कैफ, वरुण धवन, दबंग 3 के स्टार्स, सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर, कबीर खान, जैकलिन फर्नांडेस समेत कई और बड़े बड़े स्टार्स के भी शामिल होने की खबरे हैं।

    सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर को है और इसका जश्न कल रात से ही शुरू हो जाएगा। सलमान के जन्मदिन की खुशियां ना केवल उनके घर परिवार और दोस्तों को ही होती है बल्कि इस दिन का इंतज़ार उनके करोड़ो फैंस को भी रहता है। उनके फैंस भी अपने अपने अंदाज़ में सलमान खान को उनके जन्मदिन की बधाइयां देते हैं और तोहफ़े भेजते हैं। इस साल भी उनके जन्मदिन की रौनक उनके फैंस के चेहरों पर दिखाई देनी शुरू हो चुकी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *