Fri. Apr 26th, 2024
    shruti haasan biography in hindi

    श्रुति हासन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और गाइका हैं। श्रुति को मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा की फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया है। श्रुति ने हिंदी फिल्मो में ‘रमैया वस्तावैया’, ‘गब्बर इस बैक’, ‘वेलकम बैक’, ‘डी डे’ जैसी फिल्मो में देखा गया है। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्म ‘अंगनागा हे धीरुडु’, ‘7ओम अरिवु’, ‘गब्बर सिंह’, ‘वेदालम’, ‘श्रीमंथुडु’ जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है।

    श्रुति ने तेलुगु और तमिल फिल्मो में अभिनय करके अपना नाम इतना लोकप्रिय बना लिया है की उन्हें वहां की टॉप एक्ट्रेस में गिना जाता है। श्रुति ने अपनी गायकी के हुनर को भी दर्शको के सामने पेश किया था, जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया था। श्रुति के अभिनय की वजह से उन्होंने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    श्रुति हासन का प्रारंभिक जीवन

    श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 को मद्रास, तमिल नाडु में हुआ था। श्रुति के पिता का नाम ‘कमल हासन’ है जो तमिल फिल्मो के अभिनेता और निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। उनकी माँ का नाम ‘सारिका ठाकुर’ है। श्रुति के पिता तमिल के रहने वाले हैं और वहीं उनकी माँ महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

    श्रुति की एक छोटी बहन हैं जिनका नाम ‘अक्षरा हासन’ है। अक्षरा भी पेशे से अभिनेत्री हैं। श्रुति ने अपने स्कूल की पढाई ‘लेडी अंडाल स्कूल’ से पूरी की थी। उन्होंने ‘सेंट एंड्रयूज कॉलेज’ से साइकोलॉजी के विषय में डिग्री प्राप्त की थी। श्रुति हासन ने अपने व्यवसाय को सिनेमा और संगीत की दुनिया में बढ़ाने का फैसला लिया था और चेन्नई से लौटने से पहले कैलिफोर्निया, अमेरिका से संगीत की ट्रेनिंग ली थी।

    श्रुति ने एक जाने माने हासन परिवार में जन्म लिया था लेकिन उन्होंने कभी इस बात का कोई गलत फायदा नहीं उठाया है।

    श्रुति हासन का व्यवसायिक जीवन

    श्रुति हासन का फिल्मो का शुरुआती दौर

    श्रुति हासन ने साल 2000 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। श्रुति की डेब्यू फिल्म का नाम ‘हे राम’ था। यह एक फीचर फिल्म थी जिसमे श्रुति ने वल्लभभाई पटेल की बेटी के रूप में एक भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। यह फिल्म महात्मा गांधी के हत्या पर आधारित फिल्म थी, जो उनके पिता ‘कमल हासन’ द्वारा निर्देशित थी। इस फिल्म में श्रुति ने एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था।

    लगातार फिल्मो की स्क्रिप्ट्स को सुनकर मना करते करते श्रुति के आखिर कार ‘वेंकट प्रभु’ की फिल्म ‘सरोजा’ में मुख्य भूमिका को दर्शाने के लिए हामी भरी थी। श्रुति के हिंदी फिल्मो की बात करे तो उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म ‘लक’ से हिंदी फिल्मो में अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

    इस फिल्म में श्रुति ने इमरान खान के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए उनके बचपन के दोस्त, इमरान खान ने निर्देशक को उनके नाम की सिफारिश की थी और श्रुति हासन ने पूरी स्क्रिप्ट सुनने के बाद फिल्म के लिए साइन किया था।

    उन्होंने इस एक्शन फिल्म में दोहरी भूमिका निभाने के लिए भी हामी भरी थी। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा पसंद नहीं किया गया था और नाही दर्शको ने इस फिल्म को पसंद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में बुरी तरफ फ्लॉप हुई थी। इसके बाद श्रुति ने ब्लेज़ के साथ ‘उन्नीपोल ओरुवन’ और ‘ईनाडु’ नाम की फिल्मो के प्रचार वीडियो के लिए अभिनय किया था, जो उनके पिता द्वारा अभिनय की गई फिल्में थीं। इन दोनों फिल्मों के लिए श्रुति ने संगीत तैयार किया था।

    उन्होंने ‘मल्लिका शेरावत’ द्वारा अभिनय की गई हॉरर फिल्म ‘हिस’ के एक प्रचार वीडियो में अपनी उपस्थिति दी थी, जहां उन्होंने ‘डेव कुश्नर’ द्वारा बनाया गया एक गीत भी गाया था।

    साल 2011 में श्रुति हासन ने तेलुगु फिल्म में अभिनय करना शुरू किया था। उनकी पहली तेलुगु फिल्म का नाम ‘अनगनागा ओ धीरूडू’ था जिसमे श्रुति के साथ अभिनेता सिद्धार्थ को देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘प्रकाश कोवेलामुदी’ थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत सराहना मिली थी और साथ ही श्रुति के अभिनय की भी बहुत तारीफ की गई थी। इसी साल श्रुति को एक और हिंदी फिल्म में भी देखा गया था।

    फिल्म का नाम ‘दिल तो बच्चा है जी’ था, जिसके निर्माता ‘मधुर भंडारकर’ थे। फिल्म में श्रुति हासन के साथ अभिनेता अजय कुमार, इमरान हाशमी और सहजन पदमसी थे। इस फिल्म में श्रुति ने मिस इंडिया की बेटी का किरदार अभिनय किया था, जिनका नाम ‘निक्की नारंग’ होता है। श्रुति के अभिनय की क्रिटिक द्वारा बहुत आलोचना हुई थी। हालांकि फिल्म ने बोक्सस ऑफिस पर एक बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम उस साल की हिट फिल्म्स में शामिल किया था।

    साल 2010 में श्रुति ने ‘ए.आर.मुरुगादॉस’ के साथ फिल्म ‘7ओम अरिवु’ में अभिनेता ‘सूर्या’ के साथ अभिनय करने के लिए साइन किया था। उसी साल जून महीने से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। इस फिल्म के निर्देशक ने श्रुति के साइन करने के बाद यह महसूस किया था कि वह एक वैज्ञानिक का किरदार को बख़ूबी सम्हाल सकती हैं और साथ ही श्रुति को “बुद्धिमान और सुंदर” भी बताया था, जिसकी वजह से उन्हें फिल्म में एक युवा वैज्ञानिक ‘सुभा श्रीनिवासन’ की भूमिका निभाने के लिए कहा गया था।

    इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत पसंद किया गया था और साथ ही श्रुति के अभिनय की भी अलग से बहुत सराहना की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी अच्छी कमाई के साथ अपना नाम हिट लिस्ट में शामिल किया था।

    श्रुति हासन का फिल्मो का सफल सफर

    साल 2011 में ही श्रुति को उनकी अगली तेलुगु फिल्म में देखा गया था, जिसका नाम ‘ओह माय फ्रेंड’ था। इस फिल्म में भी श्रुति को अभिनेता ‘सिद्धार्थ’ के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इन दोनों के अलावा फिल्म में अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और नवदीप ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म में बचपन के दोस्तों की कहानी बताई गई थी। फिल्म में अभिनय करने के लिए श्रुति हासन ने कुचिपुड़ी का डांस भी सीखा था।

    साल 2012 में श्रुति हासन ने ऐश्वर्या धनुष द्वारा निर्देश की गई उसकी पहली फिल्म ‘3’ में अभिनय किया था। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसमे अभिनेता धनुष को श्रुति के संग देखा गया था। इस फिल्म में अभिनय करने के बाद श्रुति के करियर ने एक ऐसा मोड़ लिया था जहाँ से उन्होंने सफलता के रास्ते पर एक के बाद एक कदम बढ़ाया थे। श्रुति की इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत पसंद किया गया था और साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट हुई थी। फिल्म का एक गाना सबसे ज़्यादा मशहूर हुआ था जिसका नाम ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी?’ था।

    साल 2012 में ही श्रुति की अगली फिल्म आई थी जिसका नाम ‘गब्बर सिंह’ था जो हिंदी फिल्म ‘दबंग’ का रीमेक था। इस फिल्म में श्रुति ने अभिनेत्री ‘सोनाक्षी सिन्हा’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक, दोनों ने ही बहुत पसंद किया था और फिल्म को बॉक्स ऑफिस में हिट लिस्ट में शामिल किया गया था। इस फिल्म के बाद श्रुति को और भी कई बड़ी बड़ी फिल्मो से ऑफर आने लगे थे।

    साल 2013 में श्रुति को फिल्म ‘बलूपु’ में देखा गया था। इस फिल्म में श्रुति ने अभिनेता ‘रवि तेजा’ के साथ अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अपना नाम हिट लिस्ट में शामिल किया था और साथ ही क्रिटिक्स द्वारा भी फिल्म को बहुत पसंद किया गया था।

    साल 2013 में एक बार फिर श्रुति को हिंदी फिल्म में देखा गया था जिसका नाम ‘रमैया वस्तावैया’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘प्रभु देवा’ थे और फिल्म में श्रुति के साथ अभिनेता सोनू निगम और गिरीश कुमार थे। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमे एक अमेरिका से आए लड़के को एक गांव की लड़की से प्यार होता है और वो उस प्यार को हासिल करने के लिए कितनी मेहनत करता है, बस वही सब दिखाया गया था।

    फिल्म को बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक बतया गया था और दर्शको ने इस फिल्म को सफल फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। इसके बाद उसी साल श्रुति को हिंदी फिल्म ‘डी – डे’ में भी देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘निखिल अडवानी’ थे और फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल, हुमा कुरैशी, इर्र्फान खान और ऋषि कपूर ने अभिनय किया था। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत पसंद किया गया था और उसी के साथ फिल्म में श्रुति के किरदार की भी तारीफ की गई थी।

    साल 2014 श्रुति ने ‘राम चरण तेजा’ के साथ तेलुगु फिल्म ‘येवडू’ में अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता के रूप में सामने आई थी। इसके बाद उनकी दूसरी तेलुगू फिल्म रिलीज़ हुई थी, जिसका नाम ‘रेस गुर्रम’ था। इस फिल्म में श्रुति ने पहली बार अभिनेता ‘अल्लू अर्जुन’ के साथ काम किया था। श्रुति की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और फिल्म को दर्शको की बहुत तारीफे भी मिली थी।

    इसी साल श्रुति हासन की एक तमिल फिल्म भी रिलीज़ हुई थी जिसका नाम ‘पूजै’ था। फिल्म में श्रुति ने अभिनेता ‘विशाल’ के साथ अभिनय किया था। इसी के साथ श्रुति ने तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘आगाडु’ में अपना पहला आइटम नंबर किया था, जिसमें मुख्य किरदारों को महेश बाबू और तमन्नाह निभा रहे थे। उनका पहला ही आइटम गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था।

    साल 2015 में श्रुति ने अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘तेवर’ में भी एक आइटम नंबर प्रस्तुत किया था, जिसमे वो कमाल की लग रही थी। फिल्म को दर्शको ने बिलकुल नापसंद किया था, लेकिन वही उनके आइटम गाने की बहुत तारीफ की गई थी। इसके बाद श्रुति को अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गब्बर इस बैक’ में  देखा गया था। इस फिल्म के निर्माता ‘संजय लीला भंसाली’ थे। इस फिल्म को भी दर्शको ने बहुत पसंद किया था और साथ ही फिल्म में काले धन के मुद्दे को उठाया गया था।

    इस फिल्म के बाद श्रुति की अगली हिंदी फिल्म ‘अनीस बज्मी’ द्वारा निर्देश की गई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम बैक’ थी। इस फिल्म में श्रुति ने अभिनेता जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर के साथ अभिनय किया था। उन्होंने इसके बाद ‘तिग्मांशु धूलिया’ की फिल्म ‘यारा’ में देवशक्ति स्वैन, अमित साध और इरफान खान के साथ अभिनय किया था।

    इसके बाद उन्हें फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके बाद श्रुति को तमिल की दो और फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया था। पहली फिल्म का नाम ‘पुली’ था, जिसमे श्रुति ने अभिनेता ‘विजय’ के साथ अभिनय किया था और दूसरी फिल्म ‘वेधालम’ थी, जिसमे उन्होंने अजित कुमार के साथ अभिनय किया था। इसके बाद श्रुति को एक तेलुगु फिल्म में भी देखा गया था जिसका नाम ‘श्रीमानथुडू’ था।

    इस फिल्म में श्रुति ने अभिनेता महेश बाबू के साथ अभिनय किया था। सितम्बर 2015 में श्रुति ने फिल्म ‘एस 3’ में सुरिया के साथ अभिनय किया था। इसी साल के अंत तक श्रुति ने फिल्म ‘प्रेमम’ में अभिनय करने के लिए साइन किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता ‘नागा चैतन्य’ के साथ अभिनय किया था। श्रुति ने अपने म्यूजिकल करियर में भी अपनी एक अलग छवि बनाई है जिसमे उन्होंने अपने शुरुआती दौर से ही सफलता हासिल की थी। उन्हें उनके अभिनय के बाद उनके म्यूजिक की वजह से जाना जाता है।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2010, फिल्म ‘उननैपोल ओरुवन’ के लिए ‘बेस्ट इंट्रोडूसड म्यूजिक डायरेक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, फिल्म ‘7ओम अरीवा’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, फिल्म ‘अनगनगा ओ धीरदु’ के लिए 2 बार ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ और ‘एक्सीलेंस इन तमिल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, एसआईआईएमए के द्वारा ‘स्टाइलिश एक्ट्रेस ऑफ़ साउथ इंडियन सिनेमा’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, एसआईआईएमए के द्वारा ‘प्राइड ऑफ़ साउथ इंडियन सिनेमा’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, फिल्म ‘गब्बर सिंह’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस – तेलुगु’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘रेस गुर्रम’ के लिए 2 बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस – तेलुगु’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘श्रीमंतुदु’ के लिए ‘परफॉरमेंस इस ए लीडिंग रोल – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, फिल्म ‘श्रीमंतुदु’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस – तेलुगु’ का अवार्ड मिला था।

    श्रुति हासन का निजी जीवन

    श्रुति हासन के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले अभिनेता ‘सिद्धार्थ’ को डेट किया था। इन दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन दोनों के बीच बढ़ती दूरियों की वजह से लड़ाई होने लगी थी। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।

    सिद्धार्थ के बाद श्रुति का नाम अभिनेता ‘धनुष’ के साथ जुड़ने लगा था। इन दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों की वजह मीडिया में इन दोनों के साथ होने की खबरे फ़ैल रही थी। हलाकि इस बारे में कभी भी दोनों में से किसी ने कोई चर्चा नहीं की थी। धनुष के साथ अलग होने की खबरों के साथ ही मीडिया में श्रुति के तीसरे बॉयफ्रेंड की खबरे भी आने लगी थी। श्रुति हासन फ़िलहाल लंदन के थिएटर एक्टर ‘माइकल कोर्सले’ को डेट कर रही हैं। श्रुति की पसंदीदा चीज़ो को बात करे तो उन्हें खाने में सांबर सादम, डोसा, जलेबी, आइस क्रीम पसंद है।

    बहनइनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान, कमल हासन, रजनीकांत और राम चरण है। अभिनेत्रियों में श्रुति को श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित पसंद हैं। श्रुति के पसंदीदा रंग काला, लाल और स्लेटी रंग हैं। श्रुति को अभिनय करने के अलावा घूमना, डांस करना, किताबें पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है।

    आप अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *