Wed. Apr 24th, 2024
    श्रद्धा कपूर

    श्रद्धा कपूर, जो वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, की शादी की अफवाहें आने लगी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी करने वाली हैं।

    जाहिर है, रोहन और श्रद्धा लंबे समय से पारिवारिक मित्र हैं। हालाँकि, श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने इस मामले को लेकर खुल कर बात की और खबरों को खारिज कर दिया है। स्पॉटबॉय के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा है कि, “बकवास! इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

    श्रद्धा के पास 4-5 साल तक किसी से भी शादी करने की कोई योजना नहीं है। वह इस समय वह बहुत व्यस्त है और उसका ध्यान अपनी आगामी परियोजनाओं पर पूरी तरह से केंद्रित है। उसका कैलेंडर अगले 2 वर्षों के लिए चेक-ओ-ब्लॉक है। यह सब बकवास है।”

    इसे झूठा साबित करने के लिए, शक्ति कपूर, जो बॉलीवुड में कॉमिक और खलनायक दोनों भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, ने रोहन के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके पिता उनके दोस्त रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BvR4oF7lWfi/

    उन्होंने कहा कि, “श्रद्धा को अतीत में कई कलाकारों से जोड़ा गया है, ये फिल्म उद्योग है भइया, लिंक करने से कुछ भी नहीं होता। उनके पिता, राकेश मेरे एक प्रिय मित्र हैं। हम सब पारिवारिक मित्र हैं। मेरी बेटी ने मुझे बताया कि उसके जीवन में क्या हो रहा है। वह अपने माता-पिता की सहमति के बिना कभी शादी नहीं करेगी।”

    श्रद्धा का नाम पिछले दिनों आदित्य रॉय कपूर से जोड़ा गया है। ‘आशिकी 2’ में अपनी हिट केमिस्ट्री के बाद दोनों ने ‘ओके जानू’ में भी साथ काम किया है।

    फिलहाल श्रद्धा अपनी आने वाली फ़िल्म की शूटिंग के लिए लन्दन गई हुई थीं। ‘स्ट्रीट’ डांसर में श्रद्धा और वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। इस फ़िल्म में नोरा फतेही भी हैं।

    यह भी पढ़ें: ‘कलंक’ का दूसरा गाना ‘फर्स्ट क्लास’ हुआ रिलीज़, देखिये 2019 का पहला होली गीत

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *