Fri. Mar 29th, 2024
    श्रद्धा कपूर बर्थडे

    बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली और अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर आज जन्मदिन है। इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिये पूरा फिल्म जगत और पूरा इंडिया उनको जन्मदिवस की बधाइयां दे रहा है।

    ट्विटर पर हैप्पी बर्थडे श्रद्धा कपूर और हैप्पी बर्थडे स्त्री ट्रेंड कर रहा है। श्रद्धा की 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी और यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हुई थी।

    फिल्म में श्रद्धा के किरदार को भी काफी सराहा गया था ऐसे में फैन्स उन्हें विश कर रहे हैं कि इस साल भी उनकी फ़िल्में हिट हों और 100 करोड़ क्लब में शामिल हों।

    श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर उनकी फिल्म ‘साहो’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक टीज़र रिलीज़ किया है। अभिनेत्री आज 32 साल की हो गई हैं। फिल्म के इस छोटे से विडियो को देखकर ही हम अनुमान लगा सकते हैं कि फिल्म की शूटिंग के लिए सभी ने कितनी मेहनत की है।

    करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ” जानू जो अपनी मुस्कान से आपके दिल के खालीपन को भर सकती है। जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो श्रध्दा।”

    यदि आप श्रध्दा के फैन हैं तो हम ले आएं हैं आपके लिए कुछ खास। तो आइये आपको दिखाते हैं श्रद्धा कपूर के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

    श्रद्धा कपूर 1
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    यह श्रद्धा की बहुत पुरानी तस्वीर है जिसमें वह अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ काफी खुश नज़र आ रही हैं।

    श्रद्धा कपूर 2
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    उन्हें अपने परिवारवालों की तस्वीरों का कोलाज बनाना बहुत पसंद है। यह कोलाज उन्होंने खुद अपने भाई के जन्मदिन के लिए बनाया है।

    श्रद्धा कपूर 3
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    इसमें श्रद्धा की उनकी माँ के साथ कई तस्वीरें हैं।

    श्रद्धा कपूर ४
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    आपमें से कुछ लोगों को शायद यह बात न पता हो कि श्रद्धा कपूर, गायिका लता मंगेशकर की रिश्तेदार हैं। इस तस्वीर में दोनों एक साथ नज़र आ रही हैं। श्रद्धा उन्हें आजी बुलाती हैं।

    श्रद्धा कपूर 5
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    यह श्रद्धा कपूर की बहुत प्यारी तस्वीर है जिसमें वह अपने भाई और कजिन के साथ हैं।

    श्रद्धा कपूर 6
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    श्रद्धा कपूर की यह तस्वीरें आपको कैसी लगीं? कमेंट करें और हमें बताएं। ऐसी ही और दिलचस्प खबरों के लिए पढ़ते रहिये द इंडियनवायर हिंदी

    यह भी पढ़ें: जन्मदिन के मौके पर याद करते हैं ‘मास्टर ऑफ़ सटायर’ जसपाल सिंह भट्टी को, जानिये कैसे उड़ाया करते थे राजनीती का मज़ाक

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *