Fri. Apr 19th, 2024
    total dhamaal box office collection, 100 karod club

    टोटल धमाल‘ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए बना लिए हैं। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “टोटल धमाल ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार। दूसरे शनिवार को कमाई में उछाल, आज उससे भी ज्यादा कमाई करेगी। दूसरा सप्ताह शुक्रवार 4.75 करोड़, शनिवार 7.02 करोड़, कुल 106.32 करोड़।”

    इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स भी तोड़ रही है। 100 करोड़ कमाने के साथ यह फिल्म अजय देवगन की 9वीं फिल्म बन चुकी है जिसने 100 करोड़ कमाया है।

    रितेश देशमुख की पांचवी ऐसी फिल्म बन गई है। वहीँ अनिल कपूर की तीसरी और अरशद वारसी की भी तीसरी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है।

    इसके साथ ही यह फिल्म माधुरी दीक्षित की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई की है।

    ‘दिल’, ‘बेटा’, ‘राजा’,’इश्क’,’मस्ती’ और ‘धमाल’ जैसी फ़िल्में बनाने वाले इंद्र कुमार ने लगातार एक के बाद एक हिट फ़िल्में दी हैं। ग्रैंड मस्ती के साथ उन्होंने अपनी पहली 100 करोड़ क्लब वाली फिल्म दी थी।

    ‘टोटल धमाल’ के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह जानता की नब्ज को जानते हैं।

    यह फिल्म 10 ऐसे लोगों की कहानी है जो जनकपुर के चिड़ियाघर में किसी खजाने की तलाश में जाते हैं। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने यह साबित कर दिया है कि लगभग 20 साल बाद भी वे दोनों परदे पर वही जादू कायम कर सकते हैं।

    वहीँ अजय देवगन ने उम्दा प्रदर्शन किया है।

    अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने फिल्म में दूसरी महिला प्रधान भूमिका निभाई है। स्टारकास्ट में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, ​​संजय मिश्रा, महेश मांजरेकर और जॉनी लीवर भी शामिल हैं।

    अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के लिए एक विशेष डांस नंबर भी किया है। यह गीत मूल रूप से 1971 की फिल्म ‘इंकार’ में हेलेन पर फिल्माया गया था।

    यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर देखिये उनके बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *