Fri. Mar 29th, 2024
    विधु विनोद चोपड़ा: सोनम कपूर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में कास्ट होने वाली पहली अभिनेत्री थी

    समलैंगिकता पर बनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा‘ की रिलीज़ के कुछ महीनो बाद, ऐसी खबरें आने लगी थी कि फिल्म में सोनम कपूर के वजाय पहले तापसी पन्नू को कास्ट किया गया था लेकिन अनिल कपूर के फिल्म में आने के बाद, उन्होंने मेकर्स को सोनम का नाम सुझाया।

    Image result for तापसी पन्नू

    इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए, फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि सबसे पहले फिल्म में सोनम की कास्टिंग हुई थी। एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा-“ये उन सभी मीडिया खबरों को संबोधित करने के लिए जो मीडिया में तापसी पन्नू को ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ मिलने से सम्बंधित फ़ैल रही थी, मैं फिल्म का निर्माता हूँ और मैं उनसे अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं मिला।”

    “सोनम फिल्म में सबसे पहले कास्ट हुई थी, अनिल कपूर से भी पहले। यह स्पष्टीकरण सिद्धांत का मामला है। इस तरह के लेख फिल्म बनाने की प्रक्रिया को कम आंकते हैं और एक फिल्म का मज़ाक उड़ाते हैं जिसकी हमारे और पूरे एलजीबीटीक्यूआई समुदाय के लिए बहुत अहमियत है।”

    Related image

    शेली धर चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म में सोनम ने एक लेस्बियन का किरदार निभाया था जो अपनी ज़िन्दगी के प्यार- एक लड़की को पाने के लिए अपने परिवार के भी खिलाफ चली जाती है। फिल्म का विषय नया था जिसके ऊपर आज तक बॉलीवुड में कभी कोई फिल्म नहीं बनी। फिल्म को दर्शको से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *