Fri. Mar 29th, 2024
    lata mageshakar, mungada

    हाल ही में अजय देवगन की फ‍िल्‍म टोटल धमाल का मुंगड़ा गाना रिलीज हुआ था। इस गाने पर 1978 में हेलन ने परफॉर्म किया था और नए गाने में सोनाक्षी सिन्‍हा ने अदाएं दिखाईं।

    हालांकि सोनाक्षी का ये अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया। ये गाना भी उतना आनंद नहीं दे पाया। मुंगड़ा में हेलन की पैरों की थिरकन ने हर किसी का दिल जीत लिया था, लेकिन जब इसे र‍िक्र‍िएट किया गया गाना तो कोई खास प्रभाव नहीं जमा सका।

    इस गाने को ज्‍योतिका तंगरी, शान और शुब्रो गांगुली ने आवाज दी है। इससे पहले इस फ‍िल्‍म का गाना पैसा ये पैसा रिलीज हुआ था। यह गाना भी 1980 में आई फ‍िल्‍म कर्ज से लिया गया था।

    चुंकि प‍िछले द‍िनों जो फ‍िल्‍में रिलीज हुई हैं और जो आने वाले द‍िनों में र‍िलीज होने वाली हैं उनमें कई गानों को र‍िक्र‍िएट किया गया है। एक तरीके से जमाना रिक्र‍िएशन का है। कुछ गाने सुपरहिट हो रहे हैं तो वहीं कुछ सुपरफ्लॉप।

    इस पर जानी मानी स‍िंगर लता मंगेशकर ने गुस्‍सा जाहिर किया है। लता मंगेशकर ने डेक्‍कन क्रॉनिकल को द‍िए इंटरव्‍यू में र‍िक्र‍िएशन पर गुस्‍सा जाहिर किया है। उन्‍होंने कहा है कि, ” हमारे गानों को काफी अच्‍छे से डील किया जाता था और उन्‍हें काफी सेंस के साथ बनाया जाता था। उन गानों की आहूति चढ़ाना अच्‍छी बात नहीं है।’

    बता दें कि धमाल सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म टोटल धमाल  22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आने वाली है।

    इससे पहले दोनों आखिरी बार फिल्म पुकार में नजर आए थे। फ‍िल्‍म में अजय देवगन, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, रितेश देशमुख एक खजाने की खोज में निकलेंगे। इस दौरान इन सभी का सामना जंगली जानवरों से होगा।

    यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने की दीपिका पादुकोण की दिल खोलकर तारीफ़, बोलीं खुदा ने उन्हें शिद्दत से बनाया है

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *