Sat. Apr 20th, 2024
    रणवीर सिंह इस अभिनेता के साथ करना चाहते हैं "अंदाज़ अपना अपना 2" में काम

    कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान खान-आमिर खान अभिनीत फिल्म “अंदाज़ अपना अपना” में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह दिख सकते हैं। और इतना ही नहीं, इस फिल्म में उन्होंने खुद अपने को कास्ट किया है। फिर इसके बाद, ‘सिम्बा‘ के निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर अच्छे लगेंगे। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि इस कल्ट क्लासिक का अगला भाग बनाना बहुत मुश्किल होगा और साथ ही रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा भी जताई।

    हाल ही में दिए इंटरव्यू में जब सिंह से रणबीर कपूर के साथ “अंदाज़ अपना अपना 2” की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये फिल्म पहले भाग जैसी कभी बन ही नहीं पाएगी। और ये मेकर्स के ऊपर बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी बन जाएगी।

    उन्होंने आगे कहा कि वे रणबीर कपूर के साथ बेसब्री से काम करना चाहते हैं क्योंकि वे उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता में से एक हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उन दोनों को साथ में काम करने का कई बार मौका मिला था और वे उम्मीद करते हैं कि कभी बात बन जाए। फिर अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि कपूर के साथ काम करना उनके लिए एक समृद्ध अनुभव होगा।

    “अंदाज़ अपना अपना 2” के बारे में अफवाह तब उड़ी जब रणवीर ने ट्विटर पर #AskSimmba सेशन किया। इस सेशन में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वे किसी कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं तो जब पद्मावत स्टार ने कहा था कि वे ऐसी फिल्म में काम करने का इंतज़ार कर रहे हैं और अंत में “अंदाज़ अपना अपना 2” भी लिखा।

    ये साल दोनों कपूर और सिंह के लिए बहुत खास और महत्वपूर्ण रहा है। दोनों ने फिल्म ‘संजू‘ और ‘पद्मावत‘ से 300 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर लिया है। और इसी शुक्रवार, सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने 20 करोड़ रूपये के साथ धमाकेदार शुरुआत की है।

    वैसे क्या आप भी मेरी तरह दोनों को “अंदाज़ अपना अपना 2” में साथ देखने के लिए उत्साहित हैं?

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *