Mon. Apr 15th, 2024
    मोर के बारे में जानकारी about peacock in hindi

    विषय-सूचि

    मोर एक बहुत ही सुंदर पक्षी है, जो भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस पक्षी के खुले पंख देखकर, अत्यंत खुशी होती है। लेकिन हमारे राष्ट्रीय पक्षी के बारे में हमें क्या पता है, और कितना पता है? इसलिए, इस लेख में मोर के बारे में निम्न कुछ तथ्य हैं:

    मोर के बारे में जानकारी (information about peacock in hindi)

    1. एक मोर को जन्म से ही उसके पंख नहीं मिलते हैं।
    2. अगर हमें इनके पंख चाहिए, हमें इन्हें मारने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
    3. ये पक्षी उड़ सकते हैं। कई लोग सोचते हैं कि मोर ऐसे पक्षी होते हैं जो उड़ नहीं सकते।
    4. कुछ मोर, पूरी तरह से सफेद होते हैं।
    5. बहुत साल पहले, मोर लोगों का स्वादिष्ट खाना हुआ करता था।
    6. ये पक्षी सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि बहुत ही समझदार और चालाक भी होते हैं।
    7. मोर अक्सर जंगल में पाए जाते हैं।
    8. इन्हें ऐसे जगह पसंद आते हैं जहाँ पौधे आसानी से इन्हे मिल सकें। इससे उन्हें खाने की तक्लीफ नहीं सताती है।
    9. मोर सब्से ज़्यादा भारत में पाए जाते हैं।
    10. ये पक्षी पूरी तरह से मांसाहारी या शाकाहारी नहीं होते हैं। ये पौधे, फल, बीज, और फूल तो खाते ही हैं, लेकिन साथ ही ये छोटे-छोटे मकौड़ों को भी खाते हैं।
    11. लेकिन मोर सबसे ज़्यादा दाने खाते हैं।
    12. इनका वज़न करीबन 4-6 किलो का होता है।
    13. ये 6-7 फीट लम्बे होते हैं।
    14. इनके सिर पर भी कुछ पर होते हैं, जो इनकी सुंदरता को और भी बढ़ा देती है।
    15. एक मोर की आँखों के ऊपर और नीचे, कुछ सफेद दाग होते हैं। इनके नीले रंग के साथ, ये सफेद दाग उभर कर दिखते हैं, और इनकी सुंदरता को बढ़ाते हैं।
    16. इनकी चोंच बहुत ही छोटी होती है – लगभग 1 इंच।
    17. मोर के शरीर पर बहुत सारे भूरे और हरे पर लगे रहते हैं, जिनके खुलने पर, वे सुंदरता की एक मूर्ती लगते हैं।
    18. इनके पूँछ बहुत ही लम्बे होते हैं। इनकी लम्बाई 60% इनके पूँछ से ही आती है।
    19. इनके पूँछ भी बहुत खूबसूरत दिखते हैं। ये अलग-अलग दिशाओं से, अलग ही नज़र आते हैं।
    20. मोर ज़्यादा देर तक उड़ नहीं पाते हैं। वे थोड़ी दूरी तक उड़ सकते हैं।
    21. इनकी सुंदरता का एक और कारण है – इन पर प्रकाश और रोशनी का प्रभाव। इनके पंख के रंग, प्रकाश और रोशनी का अच्छा असर इनके सुंदरता के रूप में इन पर पड़ता है।
    22. एक मोर और साँप के झगड़े में, ऐसा बहूत ही कम होता है कि मोर ना जीता हो। इन्हें हराने में मोर माहिर हैं।
    23. मोर को इंसानों को खुश करने का शौक है।
    24. लेकिन अगर इन्हें कोई तंग करने की कोशिश करें, तो वे उन पर उसी जोश से हमला भी करते हैं।
    25. मोर के बच्चे अक्सर हर समय अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं।

    मोर के बारे में रोचक तथ्य (facts about peacock in hindi)

    1. ये पक्षी अक्सर 8-10 के झुंड में रहते हैं।
    2. मोर अपने घोंसले ज़मीन पर बनाते हैं।
    3. जितने सुंदर ये दिखते हैं, उतने सुंदर ये पक्षी गाते नहीं। नाच-गाने में से, ये नाचने में ही अच्छे होते हैं। इन्हें नाचते हुए देखने में जो खुशी मिलती है, इनके गाने या आवाज़ सुनने में नहीं।
    4. बारिश के महीनों में ये जितने नाचते हैं, उतने ही आवाज़ भी निकालते हैं।
    5. ये आवाज़, अन्य मोर को बारिश आने का संकेत होता है।
    6. इन्हें सुबह-सुबह और शाम को आवाज़ निकालना पसंद आता है। ये उनके एक दूसरे के साथ सम्पर्क में रहने का तरीका होता है।
    7. कभी-कभी जंगलों में इनकी आवाज़, किसी खतरे के तरफ इशारा भी हो सकता है।
    8. मोर बहुत ही तेज़ी से दौड़ पाते हैं।
    9. मोर से जुड़ी कई सारे धार्मिक और सांस्कृतिक कहानियाँ जुड़ी हुईं हैं।
    10. ये पक्षी सबसे ज़्यादा शोर तब मचाते हैं जब इन्हें किसी चीज़ का खतरा महसूस हो।
    11. मोर अक्सर कुत्ते, बिल्ली, और शेर जैसे जानवरों का शिकार होते हैं।
    12. ये पक्षी तैर नहीं सकते हैं।
    13. मोर की संख्या कम होती ही जा रही है। इसका कारण है उनके घर के उजड़ जाना और दूसरों का श्कार करना। लेकिन फिर भी इन्हें विलुप्त होने का खतरा नहीं है।
    14. ये लगभग 15-20 साल तक ज़िंदा रहता है।
    15. कहा जाता है कि सफेद मोर से हमें हमेश के लिए खुशी मिलती है।
    16. जिन मोर को उनकी मोरनी नहीं मिलती है, वे मोर बहुत ही दुखी पाए जाते हैं।
    17. एक मोरनी करीबन 3-5 अंडे देती है।
    18. एक दिन का मोर भी, बिना किसी मदद के, चल सकता है, खा सकता है, औ पी भी सकता है।
    19. एक मोर लगभग 20 साल तक जीवित होता है।
    20. मोर के 3 प्रकार होते हैं।
    21. ये पक्षी अक्सर पेड़ पर चढ़कर ही अपने कई प्रकार के आवाज़ निकालते हैं।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    2 thoughts on “मोर के बारे में जानकारी और कुछ रोचक तथ्य”
    1. मैंने तो सुना है कि मोर सांप खाते हैं क्या यह सही है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *