Fri. Mar 29th, 2024
    उल्लू के बारे में जानकारी

    विषय-सूचि


    उल्लू (owl) पक्षियों का एक प्रकार होता हैं, जिन्हें रात में जगने की और दिन में सोने की आदत होती है।

    इस लेख में हम उल्लू के बारे में जानकारी और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानेंगे।

    उल्लू के बारे में जानकारी (information about owl in hindi)

    1. उल्लू के करीबन 200 प्रकार पाए जाते हैं।
    2. जैसा की पहले बताया गया है, उल्लु रात में जगने वाले पक्षी होते हैं।
    3. उल्लू अक्सर मकौड़ियों का और अन्य पक्षियों का शिकार करते हैं।
    4. कुछ उल्लू मच्छलियों का भी शिकार करते हैं।
    5. एक उल्लू के पंजे बहुत ही ताकतवर होते हैं, जिसके कारण वे अपने शिकार को आसानी से पकड़ लेते हैं।
    6. इनकी बड़ी आँखें होतीं हैं, और सपाट-सा चेहरा होता है।
    7. ये पक्षी अपने सिर को लगभग 270 डिग्री तक घुमा सकता है।
    8. उल्लू अपने से दूर की चीज़ों को सफाई से देख पाता है। पास की चीज़ें उसे ठीक से नहीं दिखती।
    9. दूसरे पक्षियों से, उल्लू सबसे शांत साबित होता है।
    10. अपने रंग के कारण, उल्लू अक्सर अपने वातावरण में ऐसे मिल जाते हैं, कि वे हमें आसानी से दिखते नहीं हैं।
    11. कुछ उल्लू के चेहरे, दिल के आकार का होता है।
    12. उल्लू के कान आकार में एक जैसे नहीं होते हैं।
    13. एक उल्लू की आँखें हिलती नहीं है। इसलिए, उसके शिकार से उसका ध्यान नहीं हटता है।
    14. कुछ उल्लू, अन्य दूसरे उल्लू के ही शिकार करते हैं।
    15. उल्लू बहुत ही अच्छे शिकारी होते हैं। इन्हें हराना बहुत ही मुश्किल होता है।
    16. दुनिया का सबसे छोटा उल्लू लगभग 5-6 इंच लम्बा है।
    17. दुनिया का सबसे बड़ा उल्लू लगभग 32 इंच लम्बा है।
    18. कुछ उल्लू अपने शिकार के हड्डियों को भी नहीं छोड़ते हैं। वे उसे भी खा जाते हैं।
    19. इसी प्रकार के उल्लू, साल में लगभग 1000 चूहे खा जाते हैं।
    20. एक उल्लू के सुनने की क्षमता बहुत ही अद्भुत होती है। वो अपने शिकार को पत्तों के, गंदगी के, पौधों के, और बर्फ के नीचे से भी सुन सकता है। इसका कारण है, उनके कान अलग-अलग आकार के होना।
    21. उल्लू सबसे पहले अपने सबसे ताकतवर बच्चे को खाना खिलाता है। इसका मतलब ये होता है कि अगर खाना कभी कम हो, तो उसके अन्य दूसरे बच्चे भूखे ही रहते हैं।
    22. उल्लू अलग-अलग प्रकार के आवाज़ निकालते हैं। उनमें से कुछ बहुत ही डरावने होते हैं।
    23. फिल्मों में उल्लू डरावने चीज़ों का प्रतीक होता है।
    24. दुनिया के सबसे छोटे उल्लू, कैक्टस में पाए जाते हैं।
    25. उल्लू के बहुत्त ही कम प्रकार, दिन के समय में जगे रहते हैं।

    उल्लू के बारे में कुछ और तथ्य (more facts about owl in hindi)

    1. कई सारे किसान, उल्लू की मदद से अपने फसल की सुरक्षा करते हैं।
    2. इनकी मदद लेना किसानों के लिए बहुत ही सस्ता पड़ता है, लेकिन कई बार कुछ उल्लू, इसके कारण मर जाते हैं।
    3. बहुत साल पहले, उल्लू राजाओं के जीत का एक प्रतीक हुआ करते थे।
    4. लेकिन इसके साथ ही, उल्लू मौत जैसे दुख फैलाने वाली बातों का भी प्रतीक हुआ करते थे।
    5. कहा जाता है कि इंसान और उल्लू का रिश्ता बहुत ही अच्छा होता है। लेकिन उन्हें घर पर पालना गैर कानूनी माना जाता है।
    6. लेकिन अगर किसी उल्लू को इंसानों पर गुस्सा आ जाए, तो वो उन पर हमला कर देता है।
    7. उल्लू अंटार्टिका के अलावा, सब जगह पाए जाते हैं।
    8. सबसे ज़्यादा उल्लू जंगलों में ही पाए जाते हैं।
    9. उल्लू मांसाहारी जानवर होते हैं। वे पत्ते और पौधे नहीं खाते हैं।
    10. उल्लू के पैरों में दो उंगलियाँ आगे की दिशा में होतीं हैं, और दो उंगलियाँ पीछे की दिशा में।
    11. एक स्त्री उल्लू, पुरुष से ज़्यादा बड़ी और भारी होती है।
    12. स्त्री उल्लू की आवाज़ में, पुरुष से ज़्यादा ज़ोर होता है।
    13. ज़्यादातर उल्लू एक जगह से दूसरे जगह नहीं उड़ते हैं। लेकिन अपने खाने के लिए, ये कभी-कभी उड़ जाते हैं।
    14. उल्लू कई सांस्कृतिक प्रथाओं के प्रतीक होते हैं।
    15. इतने पेड़ कट जाने के कारण, एक उल्लू क सबसे बड़ा खतरा उसके रहने की जगह की है।
    16. उल्लू के आँखों की पुतलियाँ नहीं होतीं हैं।
    17. स्त्री उल्लू, पुरुष उल्लू से ज्यादा रंगीन होतीं हैं।
    18. उल्लू के पंख चौढ़े होते हैं, और उनका शरीर हल्का। इसके कारण जब ये उड़ते हैं, तो ज़्यादा आवाज़ नहीं आता है।
    19. जिन उल्लू के चेहरे दिल के आकार के होते हैं, उनके 16 प्रकार होते हैं।
    20. कुछ उल्लू के बड़े चेहरे और छोटे पूँछ होते हैं। इनके करीबन 190 प्रकार होते हैं।
    21. रात के समय में, इस पक्षी की नज़र बहुत ही अच्छी साबित होती है।
    22. उल्लू की खोपड़ी में दो बड़े छेद होते हैं।
    23. एक उल्लू के शरीर के लिए उसके आँख बहुत ही बड़े दिखते हैं।
    24. एक उल्लू के पैर पर बहुत सारे पर लगे रहते हैं। इससे वे साँप से सुर्क्षित रहते हैं।
    25. इनकी चोंच बहुत ही छोटी होती है।
    26. ये पक्षी कभी झुंड में नहीं रहते। ये अकेले रहना पसंद करते हैं।
    27. उल्लू बहुत कम अपने खुद का घोंसला बनाता है। ये ज़्यादातर दूसरे पक्षियों के छोड़े हुए घोंसले को अपनाते हैं।
    28. ये लगभग 1-14 अंडे देते हैं।
    29. चील जैसे पक्षी, उल्लू पर हमला करते हैं।
    30. कुछ उल्लू को विलुप्त होने का खतरा है।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *