chhoti chhoti baaten, maharshiस्रोत: ट्विटर

कुछ दिन पहले, ‘महर्षि’ के निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने ‘छोटी-छोटी बातें’ रिलीज़ की जानकारी दी थी।

महेश बाबू प्रशंसक  फिल्म के साथ-साथ गीत के बारे में बहुत उत्साहित थे और गाना अंततः सामने आ गया है।

गाने के रिलीज़ की जानकारी देते हुए महेश बाबू ने लिखा है कि, “दोस्ती का जश्न मनाओ।”

गाने को आवाज़ दी है देवी श्री प्रसाद ने और बोल लिखे हैं श्री मणि ने तथा संगीत भी देवी श्री प्रसाद ने। यह गाना उत्तर और दक्षिण भारत का अनोखा मिश्रण है।

गाना यहाँ देखें:

बड़े बजट की फिल्म 9 मई, 2019 को स्क्रीन पर आएगी। शुरुआत में, फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी। बाद में, फिल्म के निर्माताओं ने तारीख बदलकर 25 अप्रैल कर दी थी।

फिल्म पूरी कर ली गई है पर एक दो गाने फिल्माए जाने बाकी हैं। फिल्म के निर्माण के बाद की औपचारिकताओं को शुरू करना बाकी है और फिल्म के प्रचार के लिए भी समय की जरूरत है।

फिल्म में ‘मोहेंजोदारो’ की अभिनेत्री पूजा हेगड़े, अल्लारी नरेश, जगपति बाबू, सोनल चौहान, मीनाक्षी दीक्षित और प्रकाश राज भी हैं। फिल्म की देहरादून, न्यूयॉर्क और गोवा में बड़े पैमाने पर शूटिंग की गई है। वर्तमान में, टीम तमिलनाडु के पोलाची में शूटिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल पर लगे 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप, होगी कानूनी कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *