Sun. May 5th, 2024
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर

करण जौहर के कार्यक्रम के इतिहास में पहली बार फ़िल्मी सितारों के अलावा क्रिकेट खिलाड़ियों ने कदम रखा है। दो कमाल के खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या, करण के कार्यक्रम पर आए थे।

कार्यक्रम की एक कड़ी के दौरान केएल राहुल ने यह खुलासा किया कि उन्हें मलाइका अरोड़ा पर क्रश था पर उन्होंने यह भी कहा कि किन्ही कारणों की वजह से अब उन्हें मलाइका पर क्रश नहीं है।

राहुल की इस बात पर करण जौहर ने कहा है कि, “हाँ आपको इससे उबरना ही होगा क्योंकि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।”

अंततः इस बात की पुष्टि हो ही गई कि मलाइका और अर्जुन कपूर साथ हैं। मलाइका और अर्जुन ने कभी भी खुद से इस बारे में नहीं स्वीकार किया है हालांकि दोनों ने इन बातों को नकारा भी नहीं है।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की शादी 1998 में हुई थी और यह शादी 19 सालों तक टिकी रही है। 2016 में दोनों अलग हो गए थे और 2017 में दोनों ने अधिकारिक तौर पर तलाक़ ले लिया।

तलाक़ के बाद दोनों के ही अलग-अलग अफेयर के चर्चे होने लगे। एक साक्षात्कार के दौरान अरबाज़ खान ने कहा था कि तलाक़ के बाद वह कई औरतों को डेट कर चुके हैं और फिलहाल वह एक प्रेमसंबंध में हैं।

मलाइका अरोड़ा के बारे में भी यह अफवाह थी कि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं पर दोनों ने ही इस बारे में अबतक कुछ नहीं कहा है।

अर्जुन और मलाइका कई मौकों पर एक साथ देखे जाते हैं। ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ पर अर्जुन ने यह बात स्वीकार भी की है कि वह अकेले नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि मलाइका अपनी ज़िन्दगी की एक नयी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

अरबाज़ से अलग होने के दो साल बाद मलाइका ने अंततः अपने नाम से खान हटा लिया है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि मलाइका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से अरबाज़ खान का उपनाम हटा लिया है।

यह भी पढ़ें: इसलिए इन्स्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन को मैसेज नहीं करेंगी सारा अली खान

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *