Sat. Apr 20th, 2024
    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

    लोग प्यार में पागलपन की हद तक चले जाते हैं जैसे की अपनी शादी की तारीख़ को आगे खिसका देना क्योंकि वो लोग शादी करने के लिए और ज्यादा इंतज़ार नहीं कर पाते हैं। प्रियंका चोपड़ा तो यही कर रही हैं।

    एंटरटेनमेंट टुनाइट के अनुसार निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा जो जिन्होंने जुलाई में सगाई कर ली थी अगले साल शादी करने वाले थे पर अब दोनों दिसम्बर 31 से पहले ही शादी करने जा रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार प्रियंका और निक अगले साल की शुरुआत में शादी करने की योजना बना रहे थे पर ऐसा लग रहा है कि दोनों 2018 ख़त्म होने से पहले ही शादी कर लेंगे।

    जब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार मिले थे तबसे कभी भी उनका प्यार धीमा नहीं हुआ। दो महीने बाद दोनों ने सगाई कर ली। उसके बाद रोका, ब्राइडल शावर, बैचलर पार्टी यह सब एकदम कम समय में हो गया। प्रियंका और निक यह तो जानते ही हैं कि वह एक दुसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं इसलिए दोनों ज्यादा इंतज़ार नहीं करना चाहते हैं।

    पहले की ख़बरें यह थीं कि यह शादी 2019 में होगी पर बाद में ख़बर आने लगी कि यह शादी दिसम्बर में होगी और भारत में ही होगी। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपनी बैचलर पार्टी मनाई है जिसमें वह बारी-बारी से 4 कपड़ो में नज़र आई।

    प्रियंका की शादी से पहले की जा रही रस्मों को देखकर तो यही प्रतीत होता है कि उनकी शादी भव्य होने वाली है।

    https://www.instagram.com/p/Bp2yt3BnQIO/

    https://www.instagram.com/p/BpzoQg0HKy2/

    https://www.instagram.com/p/BpzdIg2HKr6/

    https://www.instagram.com/p/BpzZY3XHdei/

    https://www.instagram.com/p/BpxFt4dH954/

    https://www.instagram.com/p/BpiN5z1nJAn/

    https://www.instagram.com/p/BpTJNpfDzlI/

    https://www.instagram.com/p/BnzmAPwAR_n/

    https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *