Fri. Mar 29th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी कथित तौर पर 1 दिसम्बर को होने वाली है जिसके लिए जोधपुर का उमैद भवन पैलेस बुक किया गया है। प्रियंका और निक की शादी के चर्चे भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में हो रहे हैं।

    जब से प्रियंका और निक का रोका हुआ है तब से ही इन दोनों की शादी की ख़बरें इन्टरनेट पर लगातार बनी हुयी हैं। अब खबर यह है कि पीसी अपनी शादी के बाद निक के साथ दो हफ्ते की छुट्टी लेने वाली हैं और यह छुट्टी वह खुद के लिए नहीं ले रहीं हैं बल्कि अपने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए ले रहीं हैं।

    सूत्रों की माने तो शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा एल ए अपने एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट के काम से जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा जनवरी में की जाएगी।

    यह माना जा रहा है कि एल ए से वापस आने के बाद प्रियंका, सोनाली बोस की फ़िल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग शुरू करेंगी जिसमे उनके साथ फ़रहान अख्तर और जाईरा वासिम भी काम कर रहे हैं।

    प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं जिनमें ‘बेवाच’ और उनका टीवी शो ‘क्वांटिको’ शामिल है। और अपने गानों के लिए प्रियंका दुनिया भर में मशहूर हो चुकी हैं।

    https://www.instagram.com/p/BX3Y6LrFfr9/?taken-by=baywatchmovie

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *