Thu. Apr 18th, 2024
    निक प्रियंका थैंक्सगिविंग

    मौका था थैंक्सगिविंग का और निक जोनस यह त्यौहार मनाने के लिए अपने घर पर नहीं थे। पर प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके को ऐसे ही नहीं जाने दिया। प्रियंका ने थैंक्सगिविंग की पार्टी दिल्ली में रखी थी।

    हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा, शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही फ़िल्म ‘स्काई इस पिंक’ की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई हुई हैं और उनकी शादी भी नजदीक आ जाने की वजह से निक कल ही दिल्ली आए हैं।

    अपनी थैंक्सगिविंग पार्टी की तस्वीर प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, “थैंक्सगिविंग की शुभकामनाएँ, परिवार, हमेशा।”

    https://www.instagram.com/p/Bqfryq6Hxvd/

    इस तस्वीर में लगभग 28 लोग दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक का हाथ थाम रखा है। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। निक ने यही तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर की है और लिखा है कि, “कितना सुन्दर थैंक्सगिविंग था। आशा करता हूँ कि आप सभी ने अपने चाहने वालों के साथ अच्छा समय बिताया।”

    इसके पहले प्रियंका ने निक के स्वागत में एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, “घर पर तुम्हारा स्वागत है।”

    https://www.instagram.com/p/Bqe5w3XHS_X/

    https://www.instagram.com/p/Bqc3QGQFt1b/

    अपनी दोस्तों और होने वाली भाभी के साथ बैचलर पार्टी मनाने के बाद प्रियंका अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने भारत लौटी थीं। दिवाली के बाद प्रियंका अपनी माँ के साथ पेरिस घुमने गई और अब वापस आकर अपनी फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गईं हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bp2yt3BnQIO/

    https://www.instagram.com/p/Bp48jkGnui3/

    उनकी आने वाली फ़िल्म ‘द स्काई इस पिंक’ (the sky is pink) में प्रियंका के साथ फ़रहान अख्तर, ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में हैं। निक जोनस वृहस्पतिवार को भारत आए हैं। मीडिया की कई रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका की शादी 2 दिसम्बर को होगी और रश्मे 29 नवम्बर से ही शुरू हो जाएंगी।

    क्या आप भी प्रियंका और निक की शादी को लेकर उत्साहित हैं? कमेंट करिए और हमें बताइए।

    यह भी पढ़ें:बिग बॉस 12: सुरभि बनी घर की नई कप्तान, दीपक ने बताया बिग बॉस के घर को भुतिया

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *