Thu. Apr 18th, 2024
    बड़े पर्दे पर प्रियंका गाँधी वाड्रा का किरदार निभाने वाली अहाना कुमरा ने कहा: क्यों एक सुन्दर चहरा राजनीती में नहीं आ सकता?

    लगता है फिल्म “द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” में प्रियंका गाँधी वाड्रा का किरदार निभाने के बाद, अभिनेत्री अहाना कुमरा को राजनीती की दुनिया बेहद पसंद आ गयी है। इसलिए तो वे ऐसी टिपण्णी कर रही हैं।

    दरअसल, प्रियंका गाँधी के राजनीतिक प्रवेश के बाद, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि ये चुनाव है, कोई ब्यूटी कांटेस्ट नहीं और लोग पिछले प्रदर्शन के आधार पर ही वोट डालेंगे। जहाँ प्रियंका ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है। अहाना की इसके बारे में एक मजबूत राय है।

    उनके मुताबिक, “क्यों एक सुन्दर चहरा राजनीती में नहीं आ सकता? वे भव्य है और क्यों नहीं? क्या भारत पूरा बदसूरत लोगों से और जो लोग अच्छे नहीं दिखते, उनसे भरा हुआ है? क्या हर वक़्त एक उम्रदराज पुरुष की जरुरत है? एक छोटी महिला सक्रिय राजनीति में भाग क्यों नहीं ले सकती? उन्हें किसी को नीचे क्यों दिखाना है। भारतीय राजनीति में बहुत कम महिलाएं हैं, और मैं पूरी तरह से उन लोगों के लिए हूँ जो सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। अगर वे नहीं करते हैं, तो हम किसे देखते हैं? हमारे पास रोल मॉडल नहीं हैं।”

    https://www.instagram.com/p/BspXyCggB8f/?utm_source=ig_web_copy_link

    प्रियंका गाँधी के पूर्वी यूपी के महसचिव नियुक्त होने पर, अहाना ने मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने ही प्रियंका को प्रेरित किया है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ये खबर सुनकर बहुत ख़ुशी हुई थी क्योंकि उन्हें काफी रिसर्च की थी उनके बारे में।

    फिर उन्होंने आगे कहा कि वे एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते, हर बार वोट डालने जाती हैं। उन्होंने कहा-“मैं ऐसे परिवार से हूँ जहाँ सुबह उठकर सबसे पहले वोट डालने जाते हैं। शायद माता-पिता अपने बच्चों पर दबाव नहीं डालते हैं। मेरे घर में सबको राजनीती में दिलचस्पी है। मुझे समझ नहीं आता लोग क्यों वोट डालने नहीं जाते। और ‘नोटा’ कोई वोट नहीं है। राय होनी चाहिए। उस इंसान को वोट दो जिसे देना चाहते हो।”

    अहाना लैक्मे फैशन वीक समर-रिसोर्ट 2019 में डिज़ाइनर लेबल ग़ज़ल मिश्रा के लिए रैंपवॉक कर रही थी। वे लहंगा चोली में जबरदस्त लग रही थी। और शोस्टॉपर बनी थी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *