गुरुवार को हुए पुलवामा आतंकी हमले जिसमे हमारे 49 जवान शहीद हो गए, पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। उन्होंने घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। गायक सोनू निगम ने भी 14 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट किया था जिसमे उन्होंने लिखा-“आज पुलवामा में मरे सीआरपीएफ जवानों के परिवारवालों के लिए प्रार्थना। ये आगे आने वाले समय के परस्पर विरोधी संकेतों की चेतावनी दे रहे हैं। यह थाह लेना मुश्किल है कि कुछ लोग आज अपने घरों और पूजा स्थलों में नरसंहार मना रहे होंगे।”
उन्होंने आगे लिखा-“अजीब दुनिया में रहते हैं हम। अब हम प्रतिशोध लेंगे और वो मर जाएंगे। ये चलता रहेगा। हम पागल दुनिया में रहते हैं। केवल इसलिए कि तर्कसंगत लोग शांत हैं और कट्टरपंथियों ने समाज पर कब्जा कर लिया है। ओम शांति। सीआरपीएफ जवानों के परिवारवालों को भगवान आशीर्वाद दे।
और कल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला है जिसमे वे ‘धर्मनिरपेक्ष’ भारतीयों को लताड़ लगा रहे हैं। व्यंग करते हुए सोनू ने पूछा-“क्यों दुख मना रहे हो?” आगे उन्होंने और बात बढ़ाते हुए कहा कि धर्मनिरपेक्ष लोगो को ‘भारत तेरे टुकड़े होने’ गैंग का समर्थन करना चाहिए। और वीडियो खत्म करते वक़्त उन्होंने कहा कि वे ‘नमस्ते’ नहीं बल्कि ‘लाल सलाम’ कहेंगे।
सोनू का वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं-
Being Secular
Posted by Sonu Nigam on Friday, February 15, 2019
Add Comment