Sat. Apr 20th, 2024
    रणबीर कपूर आलिया भट्ट न्यू यॉर्क

    आलिया भट्ट रणबीर कपूर के लिए परिवार की ही तरह हैं। वह लगातार जरूरत के समय रणबीर के साथ रहती हैं। हाल ही में वह रणबीर के साथ न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई हैं। इस मौके पर उनके साथ रिद्दिमा कपूर भी थीं।

    आलिया और रणबीर की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक फैन के साथ तस्वीर के लिए पोज़ दे रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BsMbcL4ni9_/

    https://www.instagram.com/p/BsL65NwnLFr/

    रणबीर और आलिया दोनों ने ही ओवरकोट पहन रखा है। नीतू कपूर ने इससे पहले पूरे परिवार के साथ लंच की तस्वीर शेयर की थी। ऋषि कपूर सितम्बर से न्यूयॉर्क में हैं जहां वह अपनी बिमारी का इलाज़ करा रहे हैं।

    ऋषि कपूर को क्या बिमारी है इसका पता अबतक नहीं चल सका है। रणबीर कपूर और नीतू कपूर उनके साथ ही गए थे पर बाद में वे वापस आ गए थे।

    अपने एक हाल ही के साक्षात्कार में आलिया भट्ट ने कहा था कि, “निजी जीवन के बारे में मैंने कभी भी ज्यादा बातें नहीं की हैं। शुरू में यह सब बातें ऊपर-ऊपर से हो रही थीं पर अब सब केवल इसी बारे में बात करते हैं। इस तरह की बातों से मैं परेशान नहीं होती हूँ।

    पर मैं यह सब बाते करना पसंद नहीं करती क्योंकि फिर सारा ध्यान इन्ही बातों पर केन्द्रित हो जाता है। ऐसा नहीं है कि यह रिश्ता कोई उपलब्धि है। यह केवल एक भाग है। मेरी ज़िन्दगी का बहुत महत्वपूर्ण भाग।

    रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया-रणबीर के रिश्ते के बारे में बातचीत की है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से अपनी बातचीत में रिद्धिमा ने कहा कि,”अगर मेरा भाई खुश है तो मैं भी खुश हूँ और मैं अपने भाई के लिए हमेशा खुश रहती हूँ।”

    फ़िल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया एक दुसरे के प्यार में पड़ गए। तब से ही इन दोनों के रोमांस की खबरे चर्चा में रहती हैं।

    आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी इन दोनों के अफेयर के बारे में कहा था कि,”यह उनकी ज़िन्दगी है और मैं इसका सम्मान और प्रसंशा करता हूँ कि उन्होंने दुनिया को इसके बारे में तब बताने का निश्चय किया है जब वह बताना चाहेंगे।”

    ऋषि कपूर ने इस बारे में यह कहा था कि,”अब यह समय आ गया है कि मेरा बेटा शादी कर ले। मैं जब 27 साल का था तब मैंने शादी कर ली थी। रणबीर अब 35 साल का है तो उसे अपनी शादी के बारे में जरूर सोचना चाहिए। वह अपनी पसंद के किसी से भी शादी कर सकता है, हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। मैं मरने से पहले अपने नाती-पोतों के साथ समय बिताना चाहता हूँ।”

    यह भी पढ़ें: सिम्बा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला सप्ताह: फ़िल्म ने कमाए 150 करोड़

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *