Fri. Mar 29th, 2024
    नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपनी पहली सालगिरह के लिए बेटी मेहर के साथ बिता रहे हैं मॉरिशस में छुट्टियां

    बॉलीवुड स्टार नेहा धूपिया और अंगद बेदी 10 मई को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं। दोनों अपनी छह महीने की बेटी मेहर के साथ मॉरिशस में छुट्टियाँ बिताने गए हैं। मेहर के जन्म के बाद, पहली बार परिवार छुट्टियाँ बिताने कई बाहर गया है।

    नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर कई तसवीरें साझा की है जिसमे दिखाई दे रहा है कि तीनो किस तरह ज़िन्दगी का मजा ले रहे हैं। देखिये उनकी तसवीरें-

    neha dhupia

    mauritius

    angad bedi

    कुछ दिनों पहले, अंगद ने अपनी शादी के पहली की रस्मो की कुछ तसवीरें साझा की थी और लिखा था-“सिर्फ कुछ दिन रह गए हैं।” खबरों के अनुसार, नेहा का पहला विदेशी दौरा मॉरिशस का था और इसलिए उन्होंने मेहर को भी उसी जगह ले जाने का फैसला किया था। और लग रहा है कि अपने माता-पिता की तरह, मेहर को भी वो जगह बहुत पसंद आ रही हैं और वहां खूब आनंद ले रही हैं।

    नेहा और अंगद की शादी की बात की जाये तो, दोनों ने चुपके से पिछले साल मई में शादी की थी और अपनी बेटी मेहर का नवम्बर में स्वागत किया। जोड़े ने जल्दबाजी में दिल्ली में शादी की थी और उनकी शादी की खबरें केवल तभी बाहर आई जब दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी तसवीरें पोस्ट की थी। देखिये उनकी शादी की तसवीरें-
    angad-neha
    angad neha
    angad neha marriage

    फिर गर्भावस्था की खबर भी अंगद ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर के जरिये दी थी।

    neha-angad

    काम की बात की जाये तो, नेहा इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘रोडीज रियल हीरोज’ में बतौर गैंग लीडर नज़र आती हैं, जबकि अंगद को आखिरी बार टीवी शो ’24’ के दूसरे सीजन में देखा गया था।

    फ़िलहाल वह शरण शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जो पहली आईवीएफ महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

    https://youtu.be/HxFg–qO–c

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *