Sat. May 4th, 2024
क्या नेहा कक्कड़ का नया गाना 'तेरा घाटा' है उनके एक्स-बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को समर्पित?

गायिका नेहा कक्कड़ और अभिनेता हिमांश कोहली को फैंस बहुत प्यार करते थे। दोनों ने नेशनल टेलीविज़न पर अपने प्यार को कबूल किया था मगर धीरे धीरे बाकि लोगो की तरह, दोनों के रिश्तो में भी दूरियां आ गयी। और उन दोनों के अलग होने की पुष्टि उनके सोशल मीडिया ने कर दी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दुसरे को अनफॉलो कर दिया। यहाँ तक कि नेहा ने अपने अकाउंट से अपनी और हिमांश की ज्यादातर तसवीरें भी हटा दी हैं।

और अब नेहा ने अपने टूटे दिल का सबके सामने हाल भी सुना दिया। दोनों के अलग होने के बाद, नेहा ने गजेन्द्र वर्मा के मशहूर गाने ‘तेरा घाटा’ का अपना खुद का वर्जन जारी किया है। और जैसे ही ये वर्जन रिलीज़ हुआ, फैंस ये अटकलें लगाने लगे कि ये गाना हिमांश के लिए समर्पित किया गया है।

‘नेहांश’ नाम से मशहूर दोनों का रिश्ता, पिछले साल के अंत में खत्म हो गया। दोनों ने एक साथ ‘हमसफ़र’ नाम के गाने में काम किया था। और ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर, हिमांश ने खुलासा भी किया था कि नेहा उनके लिए दोस्त से बढ़ कर हैं।

और अब दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिये, अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि भी कर दी है। और अपने कुछ पोस्ट के जरिये, नेहा ने भी बताया कि फ़िलहाल वे अपनी ज़िन्दगी के सबसे बुरे पड़ाव से गुज़र रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq1mDZ9nLvP/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा, अहमदाबाद से उनके प्रदर्शन का एक विडियो भी सामने आया है जिसमे नेहा ‘माही वे’ गाते गाते स्टेज पर ही रोने लगी। गाने के दौरान, वे कई बार अपने आंसू पोछने के लिए रुकी। गाना शुरू करने से पहले, उन्होंने कहा कि ये उनके लिए समर्पित है जो अपने टूटे दिल को ठीक कर रहे हैं।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *