Thu. Apr 18th, 2024
    तारा सूटरिया अनन्या पांडेय

    जहां बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे लक्स गोल्डन रोज अवार्ड में शिरकत कर रहे थे वहीं बाकी जो वहां नहीं गए थे, कुछ कम व्यस्त नहीं थे। जन्मदिन की पार्टी से लेकर दोस्तों के साथ रात का खाना खाने तक, बॉलीवुड के सितारों का यह दिन काफी व्यस्त बीता।

    तो आइये हम आपको बताते हैं कि आपके फेवरिट कलाकार इस मौके पर कहां व्यस्त रहे।

    तारा सूटरिया ने रविवार को ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ की टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। उनके साथ उनकी सह-कलाकार अनन्या पांडेय, टाइगर श्रॉफ, निर्देशक पुनीत मल्होत्रा भी मौजूद रहे। तारा ने नेवी स्कर्ट और टॉप पहन रखा था और अनन्या ने सफ़ेद टॉप और नीली जीन्स।

    https://www.instagram.com/p/BqVb-k2DHiw/

    बॉलीवुड कलाकारों के छोटे बच्चे, तैमूर अली खान के साथ प्ले डेट पर गए थे। सोहा अली खान की बेटी इनाया भी यहाँ मौजूद रही। बच्चों ने खूब मज़े किए।

    https://www.instagram.com/p/BqWnETVjVGh/

    https://www.instagram.com/p/BqXJPfbD4wz/

    https://www.instagram.com/p/BqXIOb-jf2m/

    https://www.instagram.com/p/BqXHaC-DP6x/

    गायक कलाकार सोफी चौधरी, नेहा धुपिया और अंगद बेदी के नवजात से मिलने गई थीं और उन्हें बड़े गुब्बारे और टेडी बेयर के साथ देखा गया।

    https://www.instagram.com/p/BqW2BQ1jcvV/

    प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली के चांदनी चौक में देखा गया जहां वह अपनी फ़िल्म, ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग कर रही थीं।

    https://www.instagram.com/p/BqXA0thDcbR/

    अर्जुन कपूर भी कैमरा के सामने अपना चेहरा छुपाते नज़र आए और ऐसा लग रहा है कि वह अपनी आने वाली फ़िल्म में अपने हुलिए को अभी रहस्य ही रखना चाहते हैं।

    https://www.instagram.com/p/BqXAR_vjNm8/

    शाहिद कपूर की माँ नीलिमा अज़ीम मिशा के साथ नज़र आईं और उन्होंने तस्वीरें भी खिचवाई पर मिशा की तस्वीर लेने के लिए उन्होंने मना किया।

    https://www.instagram.com/p/BqYHotKDeUI/

    यह भी पढ़ें: चेतन भगत ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बाद अपनी पत्नी से उन्हें छोड़ देने के लिए कहा

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *