Wed. Apr 24th, 2024
    नेहा धूपिया

    इस रविवार, एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर एक नन्ही परी आयी। जिसकी झलक मंगलवार को नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पे दिखाई है। अपनी बेटी का नाम उन्होंने मेहर धूपिया बेदी रखा है।

    अपनी बेटी के पैरो की फोटो डालके नेहा ने लिखा – “मेहर धूपिया बेदी आप सभी को हैलो कह रही है।” इस फोटो में मेहर ने जो मौजे पहने हैं उसपे “हैलो वर्ल्ड” लिखा है।

    https://www.instagram.com/p/BqZLvYgHJD1/?utm_source=ig_web_copy_link

    सूत्रों के मुताबिक ,नेहा ने मुंबई के विमेंस हॉस्पिटल में मेहर को जन्म दिया था और दोनों माँ और बेटी स्वस्थ हैं।

    अंगद बेदी ने भी मंगलवार को ट्वीट के जरिये दोनों की तबियत के बारे में जानकारी देते हुए लिखा- “पिछले दो दिन बहुत ओवरव्हेल्मिंग थे। नेहा और मुझे एक खूबसूरत बेबी गर्ल के रूप में आशीर्वाद मिला है। आप सभी की शुभकामनाएं और प्यार के लिए धन्यवाद। मेरी दोनों लड़किया एकदम ठीक हैं।”

    इसी साल बहुत हड़बड़ी में नेहा और अंगद ने शादी की थी। अंगद ने एक इंटरव्यू में कहा था की 48 घंटे पहले तक भी इन दोनों का शादी का कोई प्लान नहीं था। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गयीं थीं। शादी के 3 महीने बाद अगस्त में एक पोस्ट के जरिये उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की न्यूज़ दी थी। इस पोस्ट में वे अपने पति अंगद बेदी और अपने बेबी बम्प के साथ नज़र आ रहीं हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bm3LHxolDAA/?utm_source=ig_web_copy_linkhttp://

    जबसे नेहा ने अपनी बेटी को जन्म दिया है तबसे शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। उनकी ख़ास दोस्त सोफी चौधरी ने लिखा है-” वाह! लड़की हुई है। मेरी प्यारी नेहा और अंगद को बेटी होने की ख़ुशी में शुभकामनाएं। भगवान उसे अच्छा स्वास्थ्य और बहुत सारी खुशियां दे। तुम दोनों इसके माता-पिता हो तो मुझे पता है उसकी ज़िन्दगी हंसी मजाक और खुशियों से भरी होगी। ज़िन्दगी के इस पड़ाव के लिए बधाई।”

    टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा और उनके पति शोएब मलिक जिन्होंने खुद तीन हफ्ते पहले अपने घर एक नन्ही परी का स्वागत किया ,लिखते हैं-“बेटी होने की ख़ुशी में नेहा और अंगद को दिल से बधाई। अल्लाह आपकी बेटी को हमेशा बरकत दे।”

    आयुष शर्मा, हरभजन सिंह , निम्रत कौर सहित और भी कई सेलेब्स ने बेटी होने की ख़ुशी में नेहा और अंगद को शुभकामनाएं दी हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *