Thu. Apr 25th, 2024
    chetanbhagat meetoo

    चेतन भगत को कौन नहीं जानता। उनकी किताबें भारत में ही नहीं पूरी दुनियां में धूम मचा रही हैं। पर मीटू मूवमेंट की चपेट के वह भी नहीं बच सके। एक पत्रकार ने उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

    दिल्ली में हुए एक साहित्य महोत्सव के दौरान चेतन भगत ने खुद पर लगे आरोप और इसपर उनकी पत्नी ने क्या कहा, के बारे में बातचीत की। चेतन ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी से उन्हें छोड़ देने के लिए कहा था।

    और इस बात पर उनकी पत्नी ने कहा कि हम दोनों भगवान शिव-पार्वती हैं और वे अर्धनारेश्वर थे। चेतन के अनुसार यह उनके परिवार के लिए कठिन समय था और और उन्हें अपनी पत्नी का नया दृश्टिकोण देखने के लिए मिला।

    चेतन ने बताया कि इस घटना के बाद मुझे दूसरी औरतों से बात करना बेतुका लगता है। चेतन ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाने वाली दो औरतों में से एक से माफ़ी भी मांगी और दूसरी के आरोप गलत हैं।

    https://www.instagram.com/p/BojEAKghzfP/

    https://www.instagram.com/p/BqPPM2vh5Z2/?utm_source=ig_embed

    इरा त्रिवेदी ने चेतन के ख़िलाफ़ याचिका भी दायर की है कि वह इरा के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे और उन्हें चूमने की कोशिश कर रहे थे। इरा ने यह भी कहा है कि 15 अक्टूबर को चेतन द्वारा किया गया ट्वीट अपमानजनक है।

    चेतन ने इस आरोप को गलत और बेतुका बताया है। चेतन भगत ने इरा द्वारा 2013 में भेजे गए एक ईमेल के चित्र भी शेयर किए हैं और उन्होंने लिखा है कि ,”तो कौन किसे चूमना चाहता था ? इरा त्रिवेदी का यह ईमेल जो उन्होंने 2013 में भेजा था, खुद ही इनकी बातों को झुठला रहा है।

    ख़ासकर इसकी अंतिम लाइन यह बताती है कि उन्होंने 2010 की जो बात बताई है वह गलत है। और वह भी जानती हैं। मेरे और मेरे परिवार का किया जा रहा यह मानसिक शोषण बंद होना चाहिए। लोगों पर गलत आरोप लगाकर इस मूवमेंट को नुक्सान न पहुचाएं।”

    हम आपको बता दें कि चेतन भगत पर मीटू मूवमेंट के तहत दो पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं।

    यह भी पढ़ें :रणबीर-आलिया का झगड़ा? इन तस्वीरों में परेशान लग रहीं है आलिया भट्ट

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *