Sun. Apr 28th, 2024
'रूप- मर्द का नया स्वरुप' फेम डोनल बिष्ट को मिला 'बिग बॉस 13' का प्रस्ताव

डोनल बिष्ट जो आखिरी बार टीवी शो ‘रूप- मर्द का नया स्वरुप’ में नज़र आई थी, उन्हें टीवी के सबसे विवादित और मशहूर शो ‘बिग बॉस 13‘ में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है।

प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया-“डोनल प्रोडक्शन टीम और चैनल रिप्रेजेन्टेटिव से कुछ दिन पहले मिलने आई थी। दोनों की इसपर लम्बी चर्चा हुई थी। डोनल ने हाल ही में अपना शो खत्म किया है जो कलर्स पर ही आता था। मीटिंग सही लग रही है।”

donal

इससे पहले कुछ और सितारों का नाम सामने आया था जो शो में हिस्सा ले सकते हैं। उनमे करण पटेल, अंकिता लोखंडे, देवोलीना भट्टाचार्जी, अली गोनी, रणविजय सिंघा और विवेक दहिया जैसे मशहूर कलाकारों का नाम शामिल है।

इस सीजन में बहुत से बदलाव किये गए हैं। पिछ्ला सीजन डिजास्टर साबित हुआ था इसलिए इस बार घर में केवल सितारें ही प्रवेश कर पाएंगे, आम जनता से कोई शो में हिस्सा नहीं ले पाएगा। शो का सेट भी बदल दिया गया है। हर बार सेट लोनावला में होता था लेकिन इस बार मुंबई के गोरेगांव में होगा।

donal

हर बार की तरह, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं। दो दिन पहले ऐसी खबरें आई थी कि सलमान ने मेकर्स को एक महिला को-होस्ट का भी सुझाव दिया है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा ताकि शो में कुछ ताजगी और बदलाव आ सकें।

खबरों के अनुसार, शो टीवी पर 29 सितम्बर से प्रसारित होगा और इसका ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी 2020 को होगा। शो 15 हफ्तों तक टीवी पर प्रसारित होगा।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *