Thu. Apr 25th, 2024
    Zayn-Malik

    जायन मलिक एक अन्तराष्ट्रीय पॉप गायक हैं जो अपने फैन्स के दिलों में बसते हैं। इसबार जायन ने अपने भारतीय फैन्स को एक बहुत प्यारा तोहफ़ा दिया है। उन्होंने सलमान खान की फ़िल्म रेस 3 के गाने ‘अल्लाह दुहाई है’ का कवर बना कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।

    जायन का यह गाना उनके फैन्स को इतना पसंद आया है कि इसे लाखों कमेंट और शेयर्स मिल रहे हैं। अगर अबतक आपने यह विडियो नहीं देखा है तो आइये हम आपको दिखाते हैं।

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जायन ने किसी हिंदी गाने का कवर बनाया है। जायन पाकिस्तानी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। जायन ने कई हिंदी गाने जैसे ‘अल्लाह के बन्दे’ और कैलाश खेर के गाने ‘तेरी दीवानी’ आदि का कवर बनाया है। हालांकि ‘तेरी दीवानी’ गाने को उन्हें हटाना पड़ा था क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका इसके लिए काफी मज़ाक बनाया गया था।

    मलिक द्वारा गाया गए ‘अल्लाह दुहाई है’ गाने को 9 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। और इस गाने के लिए फैन्स उनकी काफी तारीफ़ कर रहे हैं। आइये हम आपको दिखाते हैं कि उनके फैन्स ने उनकी तारीफ़ में क्या कहा।

    https://twitter.com/FTDTZAYN/status/1064753842846400512

    https://twitter.com/Sohail_1Srkian/status/1064901253870825473

    आपको जायन का यह गाना कैसा लगा कमेंट करें और हमें बताएं।

    यह भी पढ़ें :बिग बॉस 12: घर के सदस्यों ने करणवीर को कर दिया अकेला

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *