Thu. Apr 25th, 2024
    केदारनाथ फ़िल्म

    सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। उनकी फ़िल्म केदारनाथ 7 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आ रही है। फ़िल्म की कहानी एक हिन्दू तीर्थयात्री के बारे में है जो एक मुस्लिम टूरिस्ट गाइड के प्यार में पड़ जाती है।

    यह फ़िल्म 2013 उत्तराखंड बाढ़ हादसे पर आधारित है। उस हादसे में लगभग 5000 लोग मारे गए थे। सारा अली खान के साथ फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।

    फ़िल्म शुक्रवार को रिलीज़ होगी पर बॉलीवुड के लिए फ़िल्म निर्माता ने एक खास स्क्रीनिंग रखी थी जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उपस्थित रहे। जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, अनन्या पाण्डेय, कार्तिक आर्यन, सोहेल खान, पूजा हेगड़े, शशांक खैतान, ख़ुशी कपूर, यामी गौतम, ईशान की माँ नीलिमा अज़ीम, सुजैन खान और उनके भाई ज़ायेद खान, जावेद अख्तर, आमिर खान की पत्नी किरण राव आदि ने भी शिरकत की।

    तस्वीरें यहाँ देखें:

    https://www.instagram.com/p/BrBMoC5nEwz/

    https://www.instagram.com/p/BrBMixMHoTB/

    https://www.instagram.com/p/BrBMd4IHEde/

    https://www.instagram.com/p/BrBMYZAnv6y/

    https://www.instagram.com/p/BrBCjOJni4k/

    https://www.instagram.com/p/BrA15EEHh6z/

    https://www.instagram.com/p/BrAw2GfHKEC/

    https://www.instagram.com/p/BrB7S-XHNJV/

    https://www.instagram.com/p/BrA2VqdHoAZ/

    https://www.instagram.com/p/BrA1OKeHib8/

    https://www.instagram.com/p/BrAzyJ5n5IN/

    https://www.instagram.com/p/BrAzelKn5u9/

    https://www.instagram.com/p/BrAzGlPnLAm/

    https://www.instagram.com/p/BrAyGwoHO-L/

    ‘केदारनाथ’ सारा की पहली फ़िल्म है और उनकी दूसरी फ़िल्म भी इसी महीने रिलीज़ होने वाली है। रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिम्बा‘ में सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें: अपने वेडिंग रिसेप्शन में आने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *