Thu. Mar 28th, 2024
    alia bhatt biography in hindi

    आलिया भट्ट हिंदी फिल्मो की अभिनेत्री हैं। इनका नाम बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा कमाने वाली अभिनेत्रियों में शामिल है। आलिया ने साल 1999 में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। आलिया अपनी पहली ही फिल्म से लोकप्रिय होने लगी थी और आज उनकी लोकप्रियता टॉप में मानी जाती हैं।

    आलिया ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’, ‘हाईवे’, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुलहनिया’ जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है। उन्होंने अपने बचपन से ही तय कर लिया था की उन्हें बड़ी होकर अभिनेत्री बनना है। आलिया भट्ट फिल्म निर्देशक ‘करन जौहर’ की बहुत चहिती हैं।

    आलिया भी करन को अपने पिता के समान मानती हैं और अपनी हर एक फिल्म में हामी भरने से पहले उनसे एक बार राय जरूर लेती हैं। आलिया ने अपने अभिनय की वजह से बहुत सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    आलिया भट्ट का प्रारंभिक जीवन

    आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने एक गुजराती परिवार में जन्म लिया था। आलिया भट्ट के पापा का नाम ‘महेश भट्ट’ है जो हिंदी फिल्म निर्माता हैं। उनकी माँ का नाम ‘सोनी राजदान’ है जो एक प्रसिद्ध अभिनेत्री रह चुकी हैं। आलिया की माँ कश्मीरी पंडित हैं और साथ ही जर्मन परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

    आलिया के नाना जी मशहूर निर्देशक ‘नानाभाई भट्ट’ हैं। आलिया की एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम शाहीन है और दो सौतेले भाई बहन हैं जिनका नाम ‘पूजा भट्ट’ और ‘राहुल भट्ट’ हैं। पूजा भट्ट भी हिंदी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं और भाई राहुल भट्ट एक फिट ट्रेनर के रूप में जाने जाते हैं। अभिनेता ‘इमरान हाशमी’ और निर्देशक ‘मोहित सूरी’ भी आलिया के कजन भाई के रूप में जाने जाते हैं।

    आलिया भट्ट ने अपने स्कूल की पढाई ‘जमनाबाई नरसी स्कूल’ से पूरी की है। आलिया ने कॉलेज की पढाई ना पढ़ने का फैसला किया था क्युकी क्लास 12 की पढाई ख़त्म करने के बाद उन्होंने करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ में अभिनय किया था। आलिया भट्ट ब्रिटिश की नागरिक के रूप में जानी जाती हैं।

    आलिया भट्ट का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    आलिया भट्ट ने अपने अभिनय की शुरुआत वैसे तो साल 1999 में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। आलिया ने 1999 की फिल्म ‘संघर्ष’ में अभिनेत्री प्रीती ज़िंटा के बाल रूप को दर्शाया था। इस फिल्म में प्रीति ज़िंटा और अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। आलिया ने अपने पहले मुख्य किरदार को दर्शाना साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से शुरू किया था। इस फिल्म के निर्देशक करन जौहर थे।

    इस फिल्म से ना केवल आलिया ने बल्कि अभिनेता वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी हिंदी फिल्म जगत में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में आलिया ने टीनएज लड़की का किरदार अभिनय किया था, जो वरुण धवन के किरदार की प्रेमिका होती हैं लेकिन कुछ समय बाद उसे सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार से प्यार होने लगता है।

    इस फिल्म में आलिया ने 2001 में आई फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी ग़म’ में करीना के किरदार की नक़ल की थी। इस फिल्म को जनता ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने कुल 960 मिलियन की कमाई करके अपना नाम हिट लिस्ट में शामिल किया था। आलिया अपनी पहली ही फिल्म से बहुत लोकप्रिय हो गई थीं।

    आलिया भट्ट का फिल्मो का सफल सफर

    आलिया भट्ट को अपने अभिनय के सफर में कुछ ज़्यादा फ्लॉप फिल्मो का सामना नहीं करना पड़ा था। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से ही सफलता का मुकाम हासिल करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म से ही उनके अभिनय के लिए लोक उनकी तारीफें कर रहे थे और जो दो चार लोग उन पर सवाल उठा रहे थे, उनका मूह आलिया ने अपने दूसरे फिल्म के द्वारा बंद कर दिया था। साल 2014 में आलिया फिल्म ‘हाईवे’ में नज़र आई थी।

    इस फिल्म में आलिया ने अभिनेता ‘रणदीप हूडा’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को बहुत सरलता पूर्वक बनाया गया था और फिल्म के निर्माता इम्तिआज़ अली थे। आलिया की उम्र तब महज़ 20 साल ही थी और उनके इस फिल्म में किए गए अभिनय ने लोगो को बिलकुल ही अचंभित कर दिया था। आलिया ने जो एक ज़िम्मेदारी वाला किरदार इस फिल्म में अभिनय किया था वो उनकी उम्र के मुताबिक़ बहुत मुश्किल था, जिसकी वजह से लोगो को यकीन नहीं हो रहा था।

    इस फिल्म से आलिया ने अपने जीवम में अपने पापा के नाम की वजह से नहीं बल्कि अपने अभिनय की वजह से लोगो के बीच नाम कामना शुरू किया था। उसी साल आलिया ने लेखक ‘चेतन भगत’ के किताब पर आधारित फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में आलिया ने एक तमिल लड़की का किरदार अभिनय किया था। अर्जुन कपूर ने एक पंजाबी लड़के का किरदार दर्शाया था।

    इन दोनों अलग अलग शहरो से ताल्लुक रखने वाले दो लोगो के बीच के प्यार और उनकी शादी के लिए किए जाने वाले संघर्श को दिखाया गया था। कहा जाता है की यह फिल्म तथा चेतन भगत की किताब ‘2 स्टेट्स’, चेतन ने अपने और अपनी पत्नी के जीवन पर लिखी है। ऐसा इसलिए अनुमान लगाया जाता है क्युकी चेतन खुद एक पंजाबी परिवार के हैं और उनकी पत्नी तमिल परिवार की हैं। इस फिल्म को भी लोगो का भरपूर प्यार मिला था और फिल्म ने लगभग 1.7 बिलियन की कमाई की थी।

    आलिया ने साल 2014 की अंतिम फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में आलिया ने एक बार फिर वरुण धवन के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म से ही हिंदी टीवी सीरियल के अभिनेता ‘सिद्धार्थ शुक्ला’ ने अपना फिल्मो में डेब्यू किया था। इस फिल्म में हम्प्टी का किरदार वरुण का था और आलिया के किरदार का नाम ‘काव्या’ था। इस फिल्म को साल 1995 में आई फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को ट्रिब्यूट करते हुए बनाया गया था।

    इस फिल्म में आलिया और वरुण की जोड़ी को एक बार फिर जनता ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में दोनों के और बेहतर होते अभिनय को क्रिटिक्स ने भी बहुत सराहा था। इस फिल्म ने कुल 1 बिलियन की कमाई की थी और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुए थी। साल 2014 की यह आलिया की दूसरी फिल्म थी जिसने 1 बिलियन तक की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद तो आलिया ने सीधा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपना का शामिल कर लिया था।

    साल 2015 में आलिया भट्ट ने अनुराग़ काश्यब द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘शानदार’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में आलिया ने पहली बार अभिनेता ‘शाहिद कपूर’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके किरदार को सभी ने एक दमदार किरदार कहा था लेकिन फिल्म की कहानी लोगो को कुछ ज़्यादा पसंद नहीं आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज़्यादा कमाई नहीं की थी और फिल्म को जनता ने ‘ठीक ठाक’ बताया था।

    साल 2016 में आलिया भट्ट ने करन जौहर द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में आलिया ने अभिनेता फवाद खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर ने भी एक मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को कुछ अच्छे और कुछ बुरे कमैंट्स मिले थे लेकिन फिल्म ने बोक्सस ऑफिस में अच्छी कमाई की थी और अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था।

    2016 में ही आलिया ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अभिनेता शहीद कपूर, करीना कपूर और पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने अभिनय किया था। इस फिल्म को पंजाब में बढ़ रहे ड्रग्स के कारोबार पर दर्शाया गया था। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इसके ऊपर कंट्रोवर्सी होना शुरू हो गया था।

    फिल्म के ट्रेलर को देख के बाद जब फिल्म की रिलीज़ के लिए इसे ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन’ को दिखाया गया था तो उन्होंने कहा था की फिल्म की रिलीज़ के बाद पंजाब की बदनामी होगी और लोगो को पंजाब के बारे में नेगेटिव ख्याल आएंगे। इस बात को लेकर ‘बॉम्बे हाई कोर्ट’ में कुछ समय तक सुनवाई भी हुई थी और केस फिल्म निर्माताओं ने जीता था। कोर्ट ने फिल्म के निर्माता को आदेश दिया की फिल्म से एक सीन को हटाने के बाद इस फिल्म को रिलीज़ किया जा सकता है। इस फिल्म ने कंट्रोवर्सी में उड़ने की वजह से भी कुछ ज़्यादा कमाई की थी।

    फिल्म की तारीफ सभी ने की थी और फिल्म ने कुल 960 मिलियन की कमाई की थी। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए आलिया ने ड्रग्स से सम्बंधित बातो को समझा था और उनके द्वारा किए जाने वाली हरकतों को सीखा था। आलिया ने इस फिल्म के लिए बिहारी भाषा भी सीखी थी। कुल मिलकर फिल्म ने दर्शको का काफ़ी प्यार पाया था। इसी साल आलिया ने फिल्म ‘डिअर ज़िंदगी’ में अभिनय किया था।

    इस फिल्म में इन्होने एक ऐसी लड़की का किरदार दर्शाया था जो अपने प्यार के रिश्तो से खाय धोखो की वजह से डिप्रेशन का शिकार होने लगती हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से में शाहरुख़ खान ने भी अभिनय किया था। शाहरुख़ ने एक मानसिक रोग के डॉक्टर यानी ‘साइकोलोजिस्ट’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म ने कुल 1.39 बिलियन की कमाई की थी। इस फिल्म में शाहरुख़ का किरदार कम समय के लिए होने से उनके फैंस नाखुश ज़रूर थे लेकिन फिल्म को जनता द्वारा अच्छी प्रतिक्रियां ही मिल रही थी।

    साल 2017 में एक बार फिर आलिया और वरुण धवन का अभिनय एक ही फिल्म में देखने को मिला था। यह फिल्म उनकी 2014 में आई फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का दूसरा भाग था। इस फिल्म का नाम ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ था। इस फिल्म में वैसे तो एक अलग कहानी को दर्शाया गया था लेकिन फिर भी एक दोनों फिल्मो को एक दूसरे से जोड़ा जाता है। फिल्म में वरुण और आलिया के नोक- झोक भरे रिश्ते को लोगो ने बहुत पसंद किया था।

    फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा भी काफी तारीफें मिली थी और साथ की आलिया और वरुण, दोनों की भी बहुत तारीफ़ हुई थी। फिल्म ने कुल 202.2 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम उस साल की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म में शामिल शामिल किया था। इस फिल्म के बाद साल 2018 में आलिया को अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘राज़ी’ में देखा गया था। इस फिल्म को हिन्दुस्तान और पकिस्तान की साल 1971 में हुई लड़ाई पर दर्शाया गया था। इस फिल्म में आलिया के द्वारा दर्शाए गए अभिनय को लोगो ने उनका अब तक का ‘बेस्ट परफॉरमेंस’ बताया था।

    अच्छी कहानी और एक अच्छे अभिनय के साथ फिल्म ‘राज़ी’ ने बॉक्स ऑफिस में 207 करोड़ से भी ऊपर की कमाई की थी। साल 2019 में आलिया ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रैपर ‘डिवाइन’ पर बनी बायोपिक ‘गल्ली बॉय’ में अभिनय किया था। रणवीर सिंह ने रैपर डिवाइन का किरदार अभिनय किया था और आलिया ने उनकी प्रेमिका का किरदार दर्शाया था।

    इस फिल्म को दर्शको ने इतना पसंद किया था की फिल्म ने कुल 2.37 बिलियन की कमाई की थी और साथ ही यह फिल्म आलिया भट्ट की तब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में भी जानी जाती थी।

    साल 2019 में ही आलिया ने वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के साथ फिल्म ‘कलंक’ में अभिनय किया था। यह फिल्म करन जौहर द्वारा निर्देश की गई फिल्म थी। इस फिल्म को बनाने में कुल 150 करोड़ की लगानी लगाई थी और यह आलिया की पहली हाई बजट फिल्म थी।

    इस फिल्म में एक मुस्लिम किरदार को दर्शाने के लिए आलिया ने कई सारे पाकिस्तानी सीरियल को देखा था ताकि वो उनके लहजे और तौर तरीकों को समझ सके। इस फिल्म को दर्शको ने पसंद नहीं किया था और फिल्म बोस ऑफिस पर कुछ खास भी नहीं चली थी। इस फिल्म ने कुल 145.62 करोड़ की कमाई ही की थी।

    आलिया के बाकी हुनर की बात करे तो वो एक बहुत अच्छी डांसर हैं। आलिया ने अपने गायकी के व्यवसाय की भी शुरुआत कर दी हैं। उन्होंने सबसे पहले अपनी ही फिल्म ‘हाईवे’ में गाना गया था और अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उन्हें गाना गाने के लिए ‘ए आर रेहमान’ ने प्रोत्साहित किया था और उन्ही के पास जाके उन्होंने गाना गाने की ट्रेनिंग ली थी।

    आलिया का पहला गाना ‘सोहा सोहा’ था जो फिल्म हाईवे में सुना गया था। इसके बाद आलिया ने फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में ‘समझावां’ के फीमेल वर्शन को गाया था। इसी के साथ उन्होंने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में ‘इक कुड़ी’, फिल्म ‘डिअर ज़िंदगी’ में ‘लव यू ज़िंदगी’ और ‘ए ज़िंदगी गले लगाले -2’, फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में ‘हमसफ़र – फीमेल वर्शन’ भी गाया था।

    आलिया भट्ट के आने वाले फिल्मो की बात करें तो उन्हें आने वाले समय में अभिनेता रनबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ अयान मुखर्जी द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘त्रिलोगी’ में देखा जायगा। इस फिल्म का सबसे पहला नाम ‘ब्रहमास्त्र’ बताया जा रहा था। इसके बाद आलिया ने तमिल की फिल्म ‘आरआरआर’ में भी अभिनय करने के लिए हामी भरी है।

    इस फिल्म को एस एस राजामौली निर्देश करेंगे और अभिनेता ‘एन टी रामा राओ जेआर’ और’ राम चरण’ आलिया के साथ मुख्य किरदार को दर्शाएंगे। आलिया भट्ट की आने वाली तीसरी फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देश की गई बायोपिक बताई जा रही है जिसका अभी तक कोई नाम सोचा नहीं गया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म ‘तख़्त’ में अभिनय करने का फैसला लिया है जिसे करन जौहर निर्देश करेंगे। साल 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ के सीक्वेल पार्ट में भी आलिया के अभिनय करने की खबरे ज़ोरों शोरों से सुनाई दे रही हैं।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    आलिया भट्ट ने अभी तक कुल 37 अवार्ड्स को अपने नाम किया है जिनमे से कुछ की जानकारी नीचे मौजूद है।

    • 2013, फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ के लिए ‘फेवरेट डेब्यू (फीमेल) का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘हाईवे’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस – कॉमेडी/रोमांस’ के लिए अवार्ड जीता था।
    • 2017, फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए 6 ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के अवार्ड्स जीते थे और एक ‘परफॉरमर ऑफ़ द ईयर (फीमेल) का अवार्ड जीता था।
    • 2018, फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के लिए दो बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, फिल्म ‘राज़ी’ के लिए 6 बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।

    आलिया भट्ट का निजी जीवन

    आलिया भट्ट के लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले क्लास 6 में अपना पहला बॉयफ्रेंड बनाया था। इनका नाम ‘रमेश दुबे’ था। इसके बाद आलिया को क्लास 8 में दूसरी बार प्यार हुआ। इनका नाम ‘अली ददकर’ था। इसके बाद आलिया का कुछ समय तक अभिनेता वरुण धवन के साथ भी अफेयर की खबरे मीडिया में गूंज रही थी।

    इन दोनों ने साथ में कई फिल्मो में अभिनय किया है। आलिया के साथ अगला नाम बिज़नसमैन ‘काविन मित्तल’ का जुड़ा था। इनके साथ आलिया का नाम बहुत कम समय तक जुड़ा था। काविन के साथ हुए ब्रेकअप की खबरों के साथ आलिया का नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ने लगा था। आलिया ने अपने इस रिश्ते को ज़्यादा छुपाना ज़रूरी नहीं समझा था। हालांकि उन दोनों ने कभी इस बात की पुष्टि भी नहीं की थी की वो दोनों प्यार के रिश्ते में बंधे हुए हैं।

    काफी लम्बे समय तक चले इस रिश्ते को भी आखिर कार टूटना पड़ा था। आलिया का नाम अभी फ़िलहाल अभिनेता ‘रनबीर कपूर’ के साथ जुड़ रहा है। उन दोनों को अक्सर पार्टी में और अवार्ड शो में साथ में ही आते जाते देखा जा रहा है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *