Sat. Apr 20th, 2024
    Jacqueline Fernandez biography in hindi

    जैकलिन फर्नांडीज श्रीलंका की मॉडल, अभिनेत्री और साथ ही हिंदी सिनेमा भी अभिनेत्री हैं। जैकलिन के अभिनय ने हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों को काटे की टक्कर दी हैं। अच्छी हिंदी ना होने के बावजूद भी उन्होंने अपने इस कमजोरी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया था। जैकलिन हमेश मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी ज़िंदगी में आगे बड़ने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता था।

    जैकलिन ने हिंदी सिनेमा में अभिनय करना साल 2009 से शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में थोड़ा बहुत संघर्ष किया था लेकिन कम समय में ही जैकलिन भारत में लोकप्रिय हो गई थी। जैकलिन ने हॉउसफुल 2, किक, मर्डर 2, रेस 2, जुड़वाँ 2 जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है।

    उन्होंने एक मॉडल के रूप में शुरुआत की थी और देखते ही देखते वो आज बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हैं। जैकलिन फर्नांडीज ने कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज की भूमिका निभाई है।

    जैकलिन फर्नांडीज का प्रारंभिक जीवन

    जैकलिन फर्नांडीज का जन्म 11 अगस्त 1985 को मनामा, बहरीन में हुआ था। जैकलिन ने एक बहु-जातीय परिवार में जन्म लिया था। जैकलिन के पिता का नाम ‘एलरो फ़र्नांडीज़’ है और वह श्रीलंका के बर्गर जगह के हैं। जैकलिन की माँ का नाम ‘किम’ है और वह मलेशियाई मूल की रहने वाली हैं। उसके नाना कनाडा ने निवासी थे। उनके पिता वैसे श्रीलंका में एक संगीतकार थे।

    साल 1980 में तमिलों और सिंहलियों के बीच हुई लड़ाई में वो बर्गर रहने चले गए थे। जैकलिन की माँ से वो वही मिले थे। जैकलिन की माँ, किम एक एयर होस्टेस थीं। जैकलिन अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। इनकी एक बड़ी बहन हैं और दो बड़े भाइ हैं। जैकलिन ने अपनी चौदह साल की उम्र में बहरीन में एक टेलीविज़न शो में होस्ट का काम किया था। जैकलिन ने अपने स्कूल की पढाई बहरीन के ही एक स्कूल में पूरी की थी।

    उन्होंने अपनी आगे की पढाई के लिए ऑस्ट्रेलिया के ‘सिडनी विश्वविद्यालय’ में दाखिला लिया था, जहाँ से उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की थी। अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद जैकलिन ने कुछ समय के लिए श्रीलंका में ही एक टेलीविजन रिपोर्टर के रूप में काम किया था। उन्होंने बर्लिट्ज़ स्कूल में कुछ अन्य भाषाओं को सिखने के लिए भाग लिया था और वहां से उन्होंने स्पेनिश भाषा सीखी थी। उन्होंने अपनी फ्रेंच और अरबी भाषा में भी वही से सुधार किया था।

    जैकलिन फर्नांडीस का व्यवसायिक जीवन

    शरुआती दौर

    जैकलिन फर्नांडीज ने बताया था की उन्होंने कम उम्र में एक अभिनेत्री बनने का फैसला किया था और हॉलीवुड फिल्म स्टार बनने के लिए तो वो पूरी तरह खुदको तैयार भी कर रहीं थीं। उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग ली थी। हालाँकि वह एक टेलीविज़न रिपोर्टर थीं लेकिन फिर भी उन्होंने मॉडलिंग करियर में खुदको आगे बढ़ाने का सोचा था।

    साल 2006 में जैकलिन ‘मिस यूनिवर्स श्रीलंका’ के कांटेस्ट की विजयता बनी थी। साल 2015 में हुए एक इंटरव्यू में जैकलिन फर्नांडीज ने अपने मॉडलिंग करियर को “एक अच्छा ट्रेनिंग आधार” बताया था और साथ ही कहा था की “यह एक ऐसा माध्यम है जो आपके कमज़ोरीयों को दूर करने, आपके शरीर और आत्मविश्वास को जानने के बारे में मददगार होता है।” 2006 में जैकलिन ने हिंदी सिनेमा के गाने ‘ओ साथी’ के वीडियो में डांस किया था।

    जैकलिन फर्नांडीज का फिल्मो का सफर

    2009 में जैकलिन फर्नांडीज ने मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए भारत की यात्रा की थी। उन्होंने थिएटर निर्देशक बैरी जॉन की मेंटरशिप के तहत अभिनय करने का फैसला लिया था। जैकलिन ने ‘सुजॉय घोष’ की फिल्म ‘अलादीन’ में अपने अभिनय की शुरुआत के लिए सफलतापूर्वक ऑडिशन दिया था। उन्होंने रितेश देशमुख के साथ इस फिल्म में ‘राजकुमारी जैस्मीन’ के किरदार को दर्शाया था। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी।

    क्रिटिक्स ने इस फिल्म में जैकलिन के अभिनय की तो तारीफ की थी लेकिन फिल्म को बेजान बताया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस मे पूरी तरफ फ्लॉप रही थी लेकिन फिर भी जैकलिन ने अपने किरदार के लिए ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड जीता था। साल 2010 में जैकलिन फर्नांडीज ने एक बार फिर रितेश देशमुख के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जाने कहाँ से आई है’ में अभिनय किया था। जैकलिन ने इस फिल्म में दूसरे ग्रह से आई एक लड़की का किरदार दर्शाया था, जो प्यार की तलाश में पृथ्वी पर उतरती है।

    इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडीज के अभिनय की आलोचना की गई थी। लोगो ने उन्हें ‘वह बड़ी मुश्किल से फिल्म स्टार्स की हरकतें करते हुए खुद को बेवकूफ बनाती है’, ‘गुब्बारे में पिन-चुभन’ जैसी बातो से उनका मज़ाक उड़ाया था। उसी साल जैकलिन ने साजिद खान की कॉमेडी ‘हाउसफुल’ में एक आइटम गाने पर डांस किया था। इस गाने का नाम ‘धन्नो’ था।

    साल 2011 में जैकलिन को महेश भट्ट की फिल्म ‘मर्डर 2’ में एक हॉट किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। इस फिल्म में जैकलिन के साथ अभिनेता इमरान हाशमी ने अभिनय किया था। इस फिल्म में जैकलिन के किरदार का नाम ‘प्रिया’ था जो एक मॉडल होती हैं। इस फिल्म में इनके अभिनय की सराहना की गई थी। फिल्म ने कुल 1.05 बिलियन की कमाई के साथ हिट लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया था।

    साल 2012 में जैकलिन ने साजिद खान की फिल्म ‘हॉउसफुल 2’ में मुख्य किरदार का अभिनय किया था। इस फिल्म में जैकलिन ने जॉन इब्राहिम की प्रेमिका का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को लोगो ने बहुत पसंद किया था। फिल्म ने कुल 1.86 बिलियन की कमाई की थी और इसी के साथ फिल्म ‘हॉउसफुल 2’ उस साल की टॉप फिल्म बनी थी। इस फिल्म में जैकलिन के अभिनय से लेकर उनके लुक्स तक की भी तारीफ की गई थी। यहाँ से जैकलिन ने एक स्टार के रूप में अपनी लोकप्रियता को बढ़ाया था।

    जैकलिन फ़र्नांडिज़ की 2013 की पहली फिल्म ‘रेस 2’ थी। इस फिल्म में जैकलिन ने अभिनेता सैफ़ अली ख़ान, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। उन्होंने फिल्म में ‘ओमीशा’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित किया गया था। फिल्म ने कुल 1 बिलियन से भी अधिक की कमाई की थी।

    फिल्मो के यहाँ तक के सफर के बाद जैकलिन फ़र्नांडिज़ ने खुदको बेस्ट अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया था। इसी साल जैकलिन को फिल्म ‘रामैया वस्तावैया’ के आइटम गाने ‘जादू की झप्पी’ में डांस करते हुए देखा गया था।

    साल 2014 में जैकलिन फर्नांडीज ने ‘साजिद नाडियाडवाला’ द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘किक’ में अभिनय किया था। यह एक एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में जैकलिन ने पहली बार बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘सलमान खान’ के साथ काम किया था। इस फिल्म में जैकलिन ने सलमान खान की प्रेमिका, जो एक ‘मानसिक डॉक्टर’ यानी ‘सैक्रेट्रिस्ट’ होती है, उसका किरदार अभिनय किया था।

    उन्होंने इस फिल्म में पहली बार अपनी असली आवाज़ का इस्तेमाल किया था। इससे पहले की सभी फिल्मो में उन्होंने वॉइसओवर की मदद से अभिनय किया था। फिल्म ‘किक’ 3.75 बिलियन की कमाई के साथ उस साल की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। साल 2015 में जैकलिन ने ‘विक्की सिंह’ द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘रॉय’ में अभिनय किया था। यह फिल्म रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी।

    इस फिल्म में जैकलिन ने अभिनेता रनबीर कपूर और अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ काम किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत खराब प्रदर्शन किया था और फ्लॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया था। इसके बाद उसी साल जैकलिन ने फिल्म ‘बंगिस्तान’ में एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था। 2015 में ही जैकलिन को ‘करन मल्होत्रा’ ​​की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ब्रदर्स’ में अभिनय करते हुए देखा गया था।

    इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडीज ने ‘जेनी’ का किरदार निभाया था, जो एक निडर माँ थी और अपने बच्चे के लिए संघर्ष कर रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार जैकलिन के पति बने थे। जैकलिन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की ऐसी भूमिका एक बहुत ही “चुनौतीपूर्ण” और “कठिन” होती है। जैकलिन की इस भूमिका में ग्लैमरस के पात्रों से बिलकुल हटकर एक ज़िम्मेदारी और प्रतिष्ठा झलक रही थी।

    साल 2015 में जैकलिन ने अपना हॉलीवुड फिल्मो में काम करने का सपना भी पुरा कर लिया था। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ‘डेफिनिशन ऑफ़ फियर’ से डेब्यू किया था। साल 2017 में जैकलिन ने अंग्रेजी-श्रीलंकन फिल्म ‘अकॉर्डिंग टू मेथू’ में अभिनय किया था। यह फिल्म क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। 2017 में ही जैकलिन ने हिंदी फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में अभिनेता ‘सिद्धार्थ मल्होत्रा’ के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म ‘राज निदिमोरु’ और ‘कृष्णा डी के’ की जोड़ी ने निर्देश किया था।

    इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप लिस्ट में शामिल किया गया था। इसी के साथ जैकलिन और सिद्धार्थ के अभिनय की भी आलोचना की गई थी। साल के अंत तक जैकलिन अपनी एक और फिल्म के साथ सिनेमा घरो में दिखीं थीं। इस फिल्म का नाम ‘जुड़वाँ 2’ था और फिल्म के निर्माता डेविड धवन थे। यह फिल्म साल 1997 में आई सलमान खान की फिल्म ‘जुड़वाँ’ का सीक्वेल था।

    इस फिल्म में जैकलिन अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ अभिनय करती हुई नज़र आ रही थी। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने कुल 227. 59 करोड की कमाई की थी। साल 2018 में जैकलिन ने फिल्म ‘रेस’ के तीसरे भाग में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘रेस 3’ था। जैकलिन ने फिल्म ‘रेस 2’ में भी मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में भी जैकलिन ने अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनय किया था।

    इस फिल्म ने कुल 3.03 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम टॉप फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। जैकलिन फर्नांडीज ने ‘तरुण मनसुखानी’ की फिल्म ‘ड्राइव’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में जैकलिन ने अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ के साथ अभिनय किया था। जैकलिन ने ‘शिरीष कुंदर’ द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स की सीरीज फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ में अभिनय करने के लिए हामी भरी है।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    जैकलिन फर्नांडीज ने अभी तक कुल 18 अवार्ड्स को अपने नाम किया है जिनमे से कुछ की जानकारी नीचे मौजूद है।

    • 2010, फिल्म ‘अलादीन’ के लिए ‘डेब्यू ऑफ़ द ईयर – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013 में ‘मोस्ट स्टाइलिश बॉलीवुड एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014 में ‘वूमेन ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016 में ‘एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।

    जैकलिन फर्नांडीस का निजी जीवन

    जैकलिन फर्नांडीज अपने परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता रखती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की “मैं उन्हें हर रोज बहुत याद करती हूँ। आपको यह महसूस नहीं होता कि जब आप घर से दूर रहते हैं तो जीवन कितना कठिन हो सकता है। उस समय, उनसे दूर रहना मुझे अधिक जिम्मेदार होना सिखाता था। वो वक़्त मुझे अपने बारे में, अपनी जरूरतों के बारे में और साथ ही वक़्त की एहमियत के बारे में बहुत सी बातें सिखा गया है।”

    साल 2008 में जैकलिन फर्नांडीज ने बहरीन के राजकुमार ‘हसन बिन राशिद अल खलीफा’ के साथ डेटिंग शुरू की थी। राजकुमार और जैकलिन की मुलाकात उन दोनों के दोस्त की पार्टी में हुई थी। साल 2011 में ही उन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। साल 2011 में फिल्म ‘हॉउसफुल 2’ की शूटिंग के दौरान जैकलिन ने उस फिल्म के निर्देशक ‘साजिद खान’ के साथ एक रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत की थी।

    इन दोनों के इस रिश्ते ने भारत के मीडिया क्षेत्रों में तेहेलका मचाया था। उड़ती उड़ती खबरे थी की वो दोनों एक दूसरे के साथ शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2013 में ही, जहां सब इस खबर का इंतज़ार कर रहे थे की वो दोनों शादी की घोषणा करेंगे, वही उनके अलग होने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थी।

    जैकलिन फर्नांडीज ने कई संगीत कार्यक्रमों और टेलीविज़न पुरस्कार समारोहों में भाग लिया है। 2013 में, उन्होंने ऑकलैंड, पर्थ और सिडनी में टेम्पटेशन रीलोडेड में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और माधुरी दीक्षित के साथ अभिनय किया था।

    अगले साल जैकलिन ने शाहरुख़ खान, प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन के साथ लाइव टेलेंट शो “गॉट टैलेंट वर्ल्ड स्टेज लाइव” में भी प्रदर्शन किया था। जुलाई 2014 में जैकलिन फर्नांडीज ने ‘शेफ धरशन मुनिदासा’ के सहयोग से कोलंबो, कामा सूत्र में एक होटल खोला था, जहां पूरी तरह से श्रीलंकाई खाना बनता है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *